90 दिन तक अब रिचार्ज की 'नो टेशन', Airtel ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज
Airtel ने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। एयरटेल ने अपनी लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। आप सिर्फ एक प्लान लेकर कई दिनों के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। आइए आपको ऐसे ही एक सस्ते प्लान की जानकारी देते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 13 2026, 13:59 IST
Image Credit : Digit/Airtel01 / 07
एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करीब 40 करोड़ लोगों का बड़ा यूजरबेस मौजूद है। अपने यूजर्स को कई तरह के सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है।
Image Credit : Digit/Airtel02 / 07
एयरटेल ने अपने ग्राहकों की सहूलितय के लिए पोर्टफोलियो को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। कंपनी ने ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक हर एक कैटेगरी में शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म वाले रिचार्ज प्लान्स जोड़ रखे हैं।
Image Credit : Digit/Airtel03 / 07
आज हम आपको एयरटेल का एक ऐसा रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं जो आपको तीन महीने के लिए रिचार्ज प्लान लेने की टेंशन से दूर कर देगा। जिस प्लान के बारे में हम आपको बता रहे हैं उसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि सिर्फ लंबी वैलिडिटी ही नहीं बल्कि आपको अनलिमिटेड कॉलिंग ढेर सारा डेटा और दूसरे कई बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit/Airtel04 / 07
अगर आप हर महीने रिचार्ज प्लान लेने के झंझट से बचना चाहते हैं तो आप एयरटेल का 929 रुपये वाला प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को पूरे 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
Image Credit : Digit/Airtel05 / 07
एयरटेल के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ ही आपको सभी नेटवर्क के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं।
Image Credit : Digit/Airtel06 / 07
एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में मिले वाले इंटरनेट डेटा फायदे की बात करें तो इसमें आपको 90 दिनों के लिए कुल 135GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। आप अपने डेली यूजेज के लिए हर दिन 1.5GB तक इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी आप डेटा यूज कर पाएंगे हालांकि आपको स्पीड काफी कम मिलेगी।
Image Credit : Digit/Airtel07 / 07
एयरटेल अपने यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रहा है। आपको प्लान में 12 महीने के लिए कुल Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इसके अलावा प्लान में आपको एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले के जरिए कई सारे ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।