टेक एंड गैजेट्स

Xiaomi 17 की भारत मे हुई एंट्री, Apple, Google और Samsung की बढ़ेगी टेंशन, जानें कीमत

अगर आप सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाते हैं या फिर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करते हैं तो आपके लिए Xiaomi 17 एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स की सेल जल्द ही शुरू होगी।

Image

शाओमी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने अपनी एक और नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 17 को लॉन्च कर दिया है। नई सीरीज में कंपनी ने Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च किया है। अगर आप एक प्रीमियम डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो Xiaomi 17 की तरफ जा सकते हैं। शॉओमी की यह फ्लैगशिप सीरीज बाजार में सीधे तौर पर Apple, Samsung और Google के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सीधी टक्कर देने वाली है।

अगर आप सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाते हैं या फिर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करते हैं तो आपके लिए Xiaomi 17 एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। Xiaomi 17 Ultra की ही तरह इसमें भी आपको शानदार फ्लैगशिप फीचर्स मिलते हैं, लेकिन यह कीमत में आपको उसकी तुलना में काफी सस्ता मिल जाएगा। Xiaomi 17 सीरीज के साथ ही कंपनी Xiaomi Pad 8 को भी लॉन्च किया है।

Xiaomi 17 की कीमत

Xiaomi 17 पर मिलने वाले वेरिएंट और कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज और 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप 256GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 89,999 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं इसके 512GB वेरिएंट के लिए आपको 99,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Early Bird और Introductory ऑफर के तहत आप 512GB वाले वेरिएंट को सिर्फ 89,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Xiaomi 17 को Black और Venture Green जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है। सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स की Early Bird Sale 13 मार्च से 17 मार्च तक चलेगी। इसके बाद 18 मार्च से यह आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन के प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

Xiaomi 17 के स्पेसिफिकेशन्स

  • Xiaomi 17 में आपको 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
  • स्मार्टफोन में आपको परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Xiaomi 17 में कंपनी ने LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया है।
  • इसमें आपको 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में आपको Xiaomi HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है।
  • Xiaomi 17 में फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
  • Xiaomi 17 में पावर देने के लिए 6330mAh बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। इसमें आपको 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article