Airtel सिम बंद होने की टेंशन हुई खत्म, 40 करोड़ मोबाइल यूजर्स को मिली बड़ी राहत
Airtel ने 40 करोड़ मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है। एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्लान लेकर आया है जिससे 365 दिन तक आप रिचार्ज की टेंशन से फ्री रहने वाले हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 10 2026, 20:51 IST
Image Credit : Digit01 / 08
अगर आपके फोन में एयरटेल का सिम कार्ड है तो आपके लिए बड़ी गुड न्यूज है। अब आपको सिम को एक्टिव रखने के लिए हर महीने रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। महंगे रिचार्ज प्लान की परेशान अब पूरी तरह से खत्म होने वाली है।
Image Credit : Digit02 / 08
एयरटेल ने 40 करोड़ मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। कंपनी मोबाइल यूजर्स को सबसे सस्ता एनुअल प्लान ऑफर कर रही है। यह प्लान पूरे 365 दिन तक रिचार्ज की टेंशन से फ्री रखने वाला है।
Image Credit : Digit03 / 08
आपको बता दें कि मोबाइल यूजर्स को बार-बार रिचार्ज प्लान न खरीदना पड़े इसके लिए कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। अब एयरटेल शॉर्ट टर्म के साथ-साथ लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स भी ऑफर कर रही है।
Image Credit : Digit04 / 08
अब आप हर महीने रिचार्ज प्लान नहीं लेना चाहते और किसी सस्ते प्लान की तलाश में है तो आप 2249 रुपये वाला प्लान खरीदकर फ्री हो जाइए। इस प्लान में कंपनी मोबाइल यूजर्स को पूर एक साल की वैलिडिटी दे रही है। मतलब अगर आप 10 मार्च को रिचार्ज कराते हैं तो दूसरा प्लान आपको 10 मार्च 2027 को खरीदना पड़ेगा।
Image Credit : Digit05 / 08
ऑफर्स की बात करें तो इस सस्ते अफोर्डेबल एयरटेल प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों के लिए लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। आप बिना किसी टेंशन के एक साल तक फ्री कॉलिंग का लुत्फ उठा पाएंगे।
Image Credit : Digit06 / 08
फ्री कॉलिंग के साथ ही एयरटेल के इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को चैटिंग के लिए फ्री एसएमएस भी दे रही है। 365 दिनों के लिए आपको प्लान में कुल 3600 फ्री एसएमएस मिलते हैं। इन फ्री एसएमएस का इस्तेमाल आप भारत के किसी भी मोबाइल नेटवर्क के लिए कर सकते हैं।
Image Credit : Digit07 / 08
एयरटेल के इस सस्ते एनुअल प्लान में कंपनी ग्राहकों को डेटा भी ऑफर करती है। लेकिन अगर आप ऐसे यूजर हैं जिन्हें अधिक इंटरनेट डेटा चाहिए तो आपको थोड़ी निराशा होगी। इसमें आपको पूरी वैलिडिटी के लिए सिर्फ 30GB डेटा ऑफर किया जाता है।
Image Credit : Digit08 / 08
अगर आप को कॉलिंग के लिए सस्ता प्लान और थोड़ी बहुत जरूरत के लिए अगर डेटा की सुविधा चाहिए तो यह एक परफेक्ट एनुअल प्लान हो सकता है। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को इस प्लान के साथ 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी देती है।