टेक एंड गैजेट्स

अब सस्ते में मिलेगा Blue Tick! X ने सब्सक्रिप्शन फीस में की बड़ी कटौती

बेसिक यूजर्स के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन 243.75 रुपये से घटाकर 170 रुपये कर दिया गया है, यानी इसमें 30% की कटौती की गई है। वहीं, सालाना सब्सक्रिप्शन ₹2,590.48 से घटाकर ₹1,700 कर दिया गया है, जो 34% सस्ता हुआ है। X ने भारत मेंं मोबाइल और वेब दोनों प्लेटफॉर्म पर बेसिक, प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सर्विस की कीमतें घटाई हैं।

Image

कंपनी ने प्रीमियम अकाउंट का मोबाइल ऐप सब्सक्रिप्शन करीब 48% सस्ता कर दिया है।

X subscription fees in India: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) ने भारत में अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत में भारी कटौती कर दी है। कंपनी ने मोबाइल और वेब दोनों प्लेटफॉर्म पर बेसिक, प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सर्विस की कीमतें घटा दी हैं। कंपनी ने प्रीमियम अकाउंट का मोबाइल ऐप सब्सक्रिप्शन करीब 48% सस्ता कर दिया है वहीं वेब यूजर्स के लिए भी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन शुल्क में करीब 34% की कमी की गई है। चलिए जानते हैं एक्स सब्सक्रिप्शन प्लान की नई कीमतों के बारे में...

सब्सक्रिप्शन प्लान कितना हुआ सस्ता

एक्स सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए अब मोबाइल यूजर्स को हर महीने 900 रुपये की जगह केवल 470 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह, पहले वेब पर हर महीने 650 रुपये लिए जाते थे, जो अब घटाकर 427 रुपये कर दिए गए हैं। प्रीमियम और प्रीमियम-प्लस सर्विस लेने वाले यूजर्स को उनके नाम या आईडी के आगे ब्लू चेकमार्क भी मिलता है। कंपनी के पोर्टल पर यह नई जानकारी अपडेट की गई है।

मोबाइल पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन अब 470 रुपये में

पहले जहां मोबाइल ऐप पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ₹900 प्रति माह था, अब इसे घटाकर ₹470 कर दिया गया है। यह लगभग 48% की कटौती है। हालांकि ऐप स्टोर्स द्वारा लिए जाने वाले अतिरिक्त शुल्क के कारण मोबाइल पर कीमतें वेब से थोड़ी अधिक हैं।

वेब पर प्रीमियम सेवा 427 रुपये में उपलब्ध

वेब यूजर्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमत ₹650 से घटाकर ₹427 कर दी गई है, यानी 34% की कमी। प्रीमियम यूजर्स को ब्लू टिक, एडिट पोस्ट, लंबी पोस्ट और बेहतर विजिबिलिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बेसिक सब्सक्रिप्शन भी हुआ सस्ता

बेसिक यूजर्स के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन ₹243.75 से घटाकर ₹170 कर दिया गया है, यानी इसमें 30% की कटौती की गई है। वहीं, सालाना सब्सक्रिप्शन ₹2,590.48 से घटाकर ₹1,700 कर दिया गया है, जो 34% सस्ता हुआ है। बेसिक यूजर्स को पोस्ट एडिट, वीडियो डाउनलोड और बैकग्राउंड प्लेबैक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

प्रीमियम प्लस सर्विस अब पूरी तरह एड-फ्री

प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन की कीमत वेब के लिए ₹3,470 से घटकर ₹2,570 प्रतिमाह हो गई है, जबकि मोबाइल पर ₹5,100 से घटकर इसे ₹3,000 प्रतिमाह कर दिया गया है। यह सर्विस पूरी तरह एड-फ्री है और इसमें यूजर्स को SuperGrok और Grok 4 जैसे एडवांस AI टूल्स का एक्सेस मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article