टेक एंड गैजेट्स

X का 'Ask Grok' अब नहीं रहा फ्री, थ्रेड्स में AI से सवाल पूछने के लिए खर्च करने होंगे पैसे

‘Ask Grok’ फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी था जो लंबे और जटिल थ्रेड्स को जल्दी समझना चाहते थे। अगर किसी पोस्ट के नीचे बहुत सारे कमेंट या रिप्लाई होते थे, तो यूजर Grok से पूछ सकते थे कि इस थ्रेड का मुख्य सार क्या है।

Image

भारतीय यूजर्स को एक्स के लिए तीन तरह के पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर किए जाते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की तरफ से अपने एआई फीचर Ask Grok में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी की यह सुविधा अब सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध नहीं रहेगी। एक्स की तरफ से अब इसे एक पेड फीचर बना दिया गया है। अब सिर्फ प्रीमियम सब्स्क्रिप्शन लेने वाले यूजर्स ही X थ्रेड्स में Ask Grok का इस्तेमाल कर सकेंगे।

‘Ask Grok’ फीचर वास्तव में xAI के बनाए हुए AI चैटबॉट Grok AI पर आधारित है। इस फीचर की मदद से यूजर X पर चल रही किसी भी चर्चा या लंबे थ्रेड को जल्दी समझ सकते हैं। पहले यूजर्स किसी पोस्ट या थ्रेड में @grok को टैग करके उससे जुड़े सवाल के बारे में जानकारी ले सकते थे। लेकिन अब कंपनी ने इसमें लिमिट लगा दी है। नए नियम के बाद अब सिर्फ एक्स का पेड सब्क्रिप्शन लेने वाले यूजर्स ही Ask Grok का इस्तेमाल कर पाएंगे।

कैसे काम करता है

‘Ask Grok’ फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी था जो लंबे और जटिल थ्रेड्स को जल्दी समझना चाहते थे। अगर किसी पोस्ट के नीचे बहुत सारे कमेंट या रिप्लाई होते थे, तो यूजर Grok से पूछ सकते थे कि इस थ्रेड का मुख्य सार क्या है। इसके अलावा, वे किसी विषय से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी भी सीधे Grok से हासिल कर सकते थे, जिससे पूरी चर्चा को समझना आसान हो जाता था। इसका एक बड़ा फायदा यह है कि कुछ सेकंड में एआई चैटबॉट पूरी बड़ी बातचीत का एनालिसिस करके उसे छोटे रूप में समझा देता है।

X के सब्सक्रिप्शन प्लान और कीमत

आपको बता दें कि भारतीय यूजर्स के लिए X तीन तरह के पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर करता है। इसमें पहला प्लान है बेसिक प्लान, दूसरा प्लान प्रीमियम प्लान और तीसरा- प्रीमियम प्लस प्लान है।

Basic प्लान: अगर आप इस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 170 रुपये प्रति माह खर्च करने होंगे। इस प्लान में यूजर्स को पोस्ट एडिट करने, लंबी पोस्ट लिखने और कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं। ध्यान रहे कि इस प्लान के साथ यूजर्स को ब्लू टिक नहीं मिलता है।

Premium प्लान: X के इस प्लान को खरीदने के लिए आपको 427 रुपये प्रति माह खरीदने पड़ेंगे। इस प्लान के साथ आपको वेब सुविधा मिलती है। अगर आप मोबाइल के लिए प्रीमियम प्लान खरीदते हैं तो आपको 470 रुपये खर्च करने होंगे। कंपनी इस प्लान के साथ ग्राहकों को ब्लू टिक, कम विज्ञापन, बेहतर रीप्लाई बूस्ट और Grok AI जैसी सुविधाओं का लाभ देती है।

Premium+ प्लान: इस प्लान को खरीदने के लिए यूजर्स को लगभग 2,570 रुपये प्रति माह खर्च करने होंगे। इसमें लगभग एड-फ्री एक्सपीरियंस दिया जाता है। इस प्लान के साथ साथ आर्टिकल पब्लिश करने की सुविधा मिलती है और साथ ही एडवांस एआई टूल्स का सपोर्ट भी दिया जाता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article