टेक एंड गैजेट्स

Motorola के 7,000mAh बैटरी वाले नए फोन की शुरू हुई ब्रिक्री, पहली सेल में ही आया डिस्काउंट ऑफर

Moto Edge 70 Fusion में आपको शानदार मल्टी टास्किंग परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इसके साथ ही इसमें आपको फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए एक बढ़िया कैमरा सपोर्ट दिया गया है। इसमें आपको फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Image

मोटोरोला के लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू। (फोटो क्रेडिट-Digit)

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला की तरफ से हाल ही में भारतीय बाजार में Moto Edge 70 Fusion को लॉन्च किया गया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो यह फोन एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इसमें कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है।

Moto Edge 70 Fusion में आपको शानदार मल्टी टास्किंग परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इसके साथ ही इसमें आपको फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए एक बढ़िया कैमरा सपोर्ट दिया गया है। इसमें आपको फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Moto Edge 70 Fusion की कीमत

अगर आप Moto Edge 70 Fusion को खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में इसकी सेल लाइव हो चुकी है। आपको बता दें कि इसमें आपको बेस वेरिएंट में 8GB + 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है जिसकी कीमत 26,999 रुपये है। इसका दूसरे वेरिएंट 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इसे 32,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।

मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट ऑफर

पहली सेल में मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो कंपनी एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को 2000 रुपये तक की छूट और 1550 रुपये तक का कैशबैक ऑफर दे रही है। इस तरह आप दोनों ऑफर का लाभ उठाकर 3550 रुपये की बचत खरीदारी में कर सकते हैं। अगर आपका बजट कम है तो कंपनी ग्राहकों को इसे ईएमआई पर खरीदने का भी ऑप्शन दे रही है। आप इसे सिर्फ 1,494 रुपये की EMI पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट में आपको 31,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स

  • Motorola Edge 70 Fusion में आपको 6.78-इंच का Super HD डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1,272×2,772 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है।
  • डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने इसमें Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।
  • इस स्मार्टफोन में आपको पावरफुल Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
  • स्मार्टफोन में आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है।
  • स्मार्टफोन में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 सेंसर दिया गया है।
  • इसके साथ ही इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर भी मिलने वाला है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Jio का 70 दिन चलने वाला प्लान, Unlimited Calling के साथ मिलेगा बहुत कुछ
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article