WWDC 2026: 8 जून से शुरू हो रहा एपल का सबसे बड़ा इवेंट, जानें इस बार क्या होगा खास?

8 जून को होने वाले WWDC 2026 कीनोट में Apple अपनी AI रणनीति और भविष्य के सॉफ्टवेयर विजन की झलक दिखा सकता है। यह टीम का सीईओ के तौर पर आखिरी कीनोट होगा।

टेक दिग्गज Apple का वार्षिक डेवलपर सम्मेलन WWDC 2026 (Worldwide Developers Conference) 8 जून से शुरू होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में कंपनी अपने विभिन्न डिवाइसों के लिए नई पीढ़ी के सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पेश कर सकती है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स और Siri के बड़े अपग्रेड को लेकर है। WWDC 2026 का आयोजन 8 से 12 जून तक Apple Park, Cupertino में होगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा ताकि दुनिया भर के डेवलपर्स और Apple प्रशंसक इसे देख सकें।

WWDC 2026

WWDC 2026: 8 जून से शुरू हो रहा एपल का सबसे बड़ा इवेंट, जानें इस बार क्या होगा खास?

AI से लैस हो सकती है नई Siri

WWDC 2026 में Apple की सबसे बड़ी घोषणा Siri के नए वर्जन को लेकर हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने वॉयस असिस्टेंट को अधिक स्मार्ट और संवादात्मक AI चैटबॉट में बदलने की तैयारी कर रही है। नई Siri में बेहतर बातचीत करने की क्षमता, संदर्भ को समझने की योग्यता और Apple Intelligence के साथ डीप इंटिग्रेशन देखने को मिल सकता है। इससे यूजर्स को अधिक व्यक्तिगत और हाइटेक अनुभव मिलने की उम्मीद है।

End of Feed