Fuel Crisis Solution: पानी से होगी तेल की 10% तक बचत, भारत में सफल रहे ट्रायल

ईंधन प्रौद्योगिकी कंपनी ’फोवे इको सॉल्यूशंस’ ने दावा किया है कि उसकी पेटेंट वाली ’कैविटेक ईंधन इमल्शन’ प्रौद्योगिकी के जरिए उद्योग अपने ईंधन की खपत में 10 प्रतिशत तक की कटौती कर सकते हैं।

भारत में बढ़ती ईंधन कीमतों और कच्चे तेल के आयात पर भारी निर्भरता के बीच एक नई तकनीक चर्चा में आ गई है। मोनाको की कंपनी FOWE Eco Solutions का दावा है कि उसकी विशेष तकनीक पानी की मदद से ईंधन की खपत कम कर सकती है। कंपनी के अनुसार यह तकनीक उद्योगों में 10 प्रतिशत तक ईंधन बचाने, प्रदूषण कम करने और मशीनों की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद कर सकती है।

fuel consumption reduction

क्या पानी से दूर होगा भारत का ईंधन संकट? नई तकनीक ने बढ़ाई उम्मीदें, सफल रहा ट्रायल/Photo-fowesolutions

भारत के लिए क्यों अहम है यह तकनीक?

भारत अपनी जरूरत का लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और रुपये पर पड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों को उपभोक्ताओं को राहत देने के कारण रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उद्योगों से ईंधन बचाने पर जोर दे चुके हैं। यही वजह है कि इस नई तकनीक को संभावित समाधान के रूप में देखा जा रहा है।

End of Feed