टेक एंड गैजेट्स

Aadhaar अपडेट न करने पर बंद हो जाएगा SBI YONO? सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि Aadhaar अपडेट न करने पर SBI YONO ऐप ब्लॉक हो जाएगा, जानिए पूरी सच्चाई और साइबर ठगी से सुरक्षित रहने के तरीके..

Image

Aadhaar अपडेट न करने पर बंद हो जाएगा SBI YONO? सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर कुछ भी कभी भी वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर कोई भी बात जंगल की आग की तरह फैलती है, इसलिए साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया का ही इस्तेमाल करते हैं।

इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर यूजर्स अपना आधार अपडेट नहीं करते हैं, तो उनका SBI YONO ऐप ब्लॉक कर दिया जाएगा। इस मैसेज में यूजर्स से एक APK फाइल डाउनलोड करने के लिए भी कहा जा रहा है, जो बेहद संदिग्ध है।

PIB ने बताया- यह दावा पूरी तरह फर्जी

इस वायरल मैसेज को लेकर PIB Fact Check ने स्पष्ट किया है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी (FAKE) है। सरकार की फैक्ट-चेकिंग एजेंसी के मुताबिक, ऐसा कोई नियम या निर्देश जारी नहीं किया गया है।

SBI ने नहीं मांगी ऐसी कोई जानकारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी यूजर्स से इस तरह की कोई जानकारी या APK फाइल डाउनलोड करने को नहीं कहता है। यह मैसेज साइबर ठगी का हिस्सा हो सकता है, जिसका मकसद यूजर्स की निजी और बैंकिंग जानकारी चुराना है।

APK डाउनलोड करना पड़ सकता है भारी

ऐसे अनजान लिंक या APK फाइल डाउनलोड करने से आपके मोबाइल में वायरस आ सकता है या आपकी बैंकिंग डिटेल्स हैक हो सकती हैं। इसलिए किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बचें। एपीके फाइल आमतौर पर एंड्रॉयड फोन में इंस्टॉल होती है, इसलिए इस स्कैम का खतरा आईफोन यूजर्स को नहीं है।

क्या करें और क्या न करें?

  • किसी भी अनजान लिंक या APK को डाउनलोड न करें
  • अपनी बैंकिंग, आधार या पर्सनल जानकारी किसी के साथ शेयर न करें
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें

कुल मिलाकर कहें तो अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह फर्जी है। सतर्क रहें और केवल भरोसेमंद स्रोतों पर ही विश्वास करें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article