5G के जमाने मे 4G फोन क्यों ला रहा OnePlus, अगले महीने भारत में होने वाली है लॉन्चिंग

फिलहाल नए 4G वनप्लस फोन के नाम, कीमत, प्रोसेसर, कैमरा और अन्य फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इसकी पूरी जानकारी स्पष्ट होगी।

वनप्लस भारतीय बाजार में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। टिप्स्टर के मुताबिक, कंपनी सितंबर में भारत में अपना नया 4G स्मार्टफोन पेश कर सकती है। खास बात यह है कि यह फोन केवल 4G कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह इस साल भारत में लॉन्च होने वाला वनप्लस का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसमें 5G सपोर्ट नहीं मिलेगा। यहां एक और सवाल पैदा होता है कि 5g के जमाने में 4जी फोन क्यों लॉन्च हो रहा है।

OnePlus N6x

सितंबर में हो सकता है लॉन्च/photo-Oneplus

सितंबर में हो सकता है लॉन्च

टिप्स्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आगामी वनप्लस स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी साझा की है। उनके अनुसार, कंपनी सितंबर में भारत में एक नया 4G फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। बताया गया है कि यह स्मार्टफोन भारत के लिए एक्सक्लूसिव हो सकता है, जैसा कि कंपनी की हालिया N सीरीज के कुछ मॉडल रहे हैं।

End of Feed