UP के सबीह खान बने एप्पल के नए COO, जानें सीईओ टिम कुक क्यों हुए मुरीद

सबीह खान का जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। वे पांचवीं कक्षा तक भारत में पढ़े और फिर उनका परिवार सिंगापुर चला गया। बाद में उन्होंने अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त की। एप्पल से जुड़ने से पहले सबीह खान GE Plastics में एप्लिकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर और की अकाउंट टेक्निकल लीडर के रूप में काम कर चुके हैं।

Sabih Khan Apple COO: 30 साल से एप्पल का हिस्सा रहे सबीह खान को एप्पल का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया गया है। वे Jeff Williams की जगह लेंगे, जो 2015 से इस पद पर थे। सबीह वर्तमान में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशंस के रूप में कार्यरत हैं।

Sabih Khan

एप्पल में अपने कार्यकाल के दौरान सबीह खान ने कंपनी की ग्लोबल सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और क्वालिटी कंट्रोल को संभाला है।

वैश्विक सप्लाई चेन के मास्टरमाइंड

एप्पल में अपने कार्यकाल के दौरान सबीह खान ने कंपनी की ग्लोबल सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और क्वालिटी कंट्रोल को संभाला है। उन्होंने अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग विस्तार और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रयासों में भी अहम भूमिका निभाई है।

End of Feed