टेक एंड गैजेट्स

Jio का नया धमाका: अब सिर्फ 10 मिनट में घर पहुंचेगा फोन, 95 शहरों में शुरू हुई सर्विस

कंपनी का दावा है कि वह ऑर्डर मिलने के 10 मिनट के भीतर खरीदारों को जियो फीचर फोन पहुंचा देगी। यह सर्विस भारत के 95 शहरों में शुरू की गई है, जिसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।

Image

Swiggy Instamart ने JioBharat V4 और JioPhone Prima 2 की इंस्टेंट होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है। (फोटो सोर्स-Jio)

अब Jio के सस्ते और पॉपुलर फीचर फोन आप घर बैठे खरीद सकते हैं वो भी सिर्फ 10 मिनट में। जी हां! स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) के साथ मिलकर एक नई साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत JioBharat V4 और JioPhone Prima 2 की इंस्टेंट होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है। कंपनी का दावा है कि वह ऑर्डर मिलने के 10 मिनट के भीतर खरीदारों को जियो फीचर फोन पहुंचा देगी। यह सर्विस भारत के 95 शहरों में शुरू की गई है, जिसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।

JioBharat V4 और JioPhone Prima 2: कीमत और उपलब्धता

इंस्टामार्ट के अनुसार, JioBharat V4 की कीमत ₹799 और JioPhone Prima 2 की कीमत ₹2,799 रखी गई है। दोनों डिवाइस इंस्टामार्ट ऐप के जरिए बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और पुणे सहित 95 शहरों में उपलब्ध होंगे।

JioBharat V4 के फीचर्स

  • 4G फीचर फोन
  • 1,000mAh बैटरी
  • JioPay के जरिए UPI पेमेंट और इनबिल्ट साउंडबॉक्स
  • 128GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज
  • 455+ लाइव टीवी चैनल्स और HD वॉयस कॉलिंग
  • 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
  • इस फोन को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था

JioPhone Prima 2 के फीचर्स

  • 2.4-इंच डिस्प्ले
  • Qualcomm प्रोसेसर, 512MB RAM
  • 4GB इंटरनल स्टोरेज, 128GB तक एक्सपेंडेबल
  • 2,000mAh बैटरी
  • यूट्यूब, फेसबुक, गूगल वॉयस असिस्टेंट प्री-लोडेड
  • JioTV, JioCinema, JioSaavn एक्सेस
  • वाई-फाई, ब्लूटूथ और 23 भाषाओं का सपोर्ट
  • इस फोन को सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article