टेक एंड गैजेट्स

iPhone 15 सिर्फ 42,000 रुपये में खरीदने का मौका, जानिए पूरी डील

iPhone 15 Discount: इस फोन में Apple A16 बायोनिक चिपसेट, और 48MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन 3349mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। स्मार्टफोन में डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 6.1 इंच का सुपर रेटिना OLED डिस्प्ले है

Image

iPhone 15 में 48MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। (फोटो सोर्स-Apple)

iPhone 15 Discount: अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। Amazon Prime Day Sale, जो 12 जुलाई से शुरू हो रही है, उसमें iPhone 15 पर जबरदस्त छूट दी जा रही है। एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट्स के साथ आप iPhone 15 सिर्फ 42,249 रुपये में खरीद सकेंगे। यहां हम आईफोन 15 के ऑफर और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।

कैसे मिलेगा डिस्काउंट

iPhone 15 को भारी छूट के साथ अमेजन प्राइम डे सेल (Amazon Prime Day Sale) में उपलब्ध किया जाएगा। इसकी असल कीमत ₹69,900 है, लेकिन अमेजन पर यह फोन ₹60,200 में लिस्टेड है। 12 जुलाई से शुरू हो रही Prime Day सेल में ग्राहक बैंक ऑफर के साथ इसे ₹57,249 में खरीद सकते हैं।

इसके अलावा, अगर कोई ग्राहक पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करता है और उसे करीब 15,000 रुपये की वैल्यू मिलती है, तो अंतिम कीमत घटकर ₹42,249 तक आ सकती है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और येलो जैसे रंगों में उपलब्ध है। अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक कार्ड यूज करने पर 5% अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है।

iPhone 15 की खासियत

iPhone 15 में एक स्लीक ग्लास बैक और एल्युमिनियम फ्रेम है, जिसे स्टाइल और टिकाऊपन दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें IP68 रेटिंग है, जो इसे धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बचाती है। स्मार्टफोन में डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 6.1 इंच का सुपर रेटिना OLED डिस्प्ले है, जो जीवंत दृश्य सुनिश्चित करता है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए डिस्प्ले को सिरेमिक शील्ड ग्लास से सुरक्षित किया गया है।

इस फोन में Apple A16 बायोनिक चिपसेट, और 48MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन 3349mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article