Whirlpool Lapis Grande Refrigerators: होम अप्लायंसेज कंपनी व्हर्लपूल ने भारत मे अपने नए प्रीमियम रेंज के ‘Lapis Grande’ ग्लास डोर रेफ्रिजरेटर को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह नई सीरीज हाईटेक टेक्नोलॉजी और प्रकृति से प्रेरित डिजाइन का बेहतरीन मेल है, जो आधुनिक भारतीय रसोईघरों के लिए स्टाइल और परफॉर्मेंस का नया स्टैंडर्ड तय करती है।
Whirlpool Lapis Grande Refrigerators
कितनी है कीमत
व्हर्लपूल Lapis Grande ग्लास डोर रेफ्रिजरेटर की रेंज 327L और 308L वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत भारत में 40,500 रुपये से शुरू होती है। रेफ्रिजरेटर को प्रमुख रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
क्या है खासियत?
कंपनी का कहना है कि Lapis Grande कलेक्शन की डिजाइन पृथ्वी के नैसर्गिक पत्थरों और तत्वों से प्रेरित है। यह रेफ्रिजरेटर न केवल एक किचन अप्लायंस है, बल्कि एक लक्जरी स्टाइल स्टेटमेंट भी है, जिसमें प्राकृतिक सौंदर्य और Whirlpool की एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी का सम्मिलन किया गया है।
व्हर्लपूल इंडिया के मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट, नकुल तिवारी ने कहा, कि Lapis Grande के साथ हमने रेफ्रिजरेटर को सिर्फ एक उपकरण न मानकर उसे आधुनिक भारतीय रसोई के लिए एक स्टाइल स्टेटमेंट के रूप में पुनर्परिभाषित किया है। हमने प्रकृति की सुंदरता को Whirlpool की तकनीक के साथ जोड़कर एक ऐसा अनुभव बनाया है जो न केवल लग्जरी है, बल्कि सहज और उपयोगकर्ता के अनुकूल भी है।
मुख्य फीचर्स
- India’s Fastest Convertible: फ्रीजर को 10 मिनट में फ्रिज में बदलें
- 10-in-1 मोड्स
- Microblock टेक्नोलॉजी: 99% बैक्टीरिया से सुरक्षा
- Nutrilock टेक्नोलॉजी: विटामिन को 2 गुना ज्यादा समय तक बनाए रखे
दो शानदार डिजाइन और फिनिश
कंपनी का कहना है कि व्हर्लपूल Lapis Grande रेफ्रिजरेटर- प्राकृतिक डिजाइन और दमदार टेक्नोलॉजी का मेल है। व्हर्लपूल ने Lapis Grande कलेक्शन लॉन्च किया है, जिसमें दो शानदार ग्लास डोर फिनिश शामिल हैं-Cavestone और Jade Marble शामिल है। कंपनी के अनुसार, Cavestone, ज्वालामुखीय चट्टानों से प्रेरित, मजबूत और साहसी लुक के साथ आता है। वहीं Jade Marble, जेड और संगमरमर की खूबसूरती का मेल, शांति और शक्ति का प्रतीक है।
