WhatsApp का नया फीचर! बिना अकाउंट वाले यूजर्स भी कर सकेंगे कॉल, ऐसे करेगा काम

WhatsApp भविष्य के किसी अपडेट के जरिए इस फीचर को रोलआउट कर सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी Guest Calling फीचर की आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है।

WhatsApp अपने कॉलिंग फीचर को और ज्यादा आसान बनाने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक नए Guest Calling Feature पर काम कर रही है। इसकी मदद से ऐसे लोग भी WhatsApp कॉल में शामिल हो सकेंगे, जिनके पास WhatsApp अकाउंट नहीं है। खास बात यह है कि इसके लिए उन्हें WhatsApp ऐप डाउनलोड करने या अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी।

WhatsApp Guest Calling

बिना WhatsApp अकाउंट के भी कर सकेंगे कॉल ज्वाइन

फिलहाल WhatsApp कॉल में शामिल होने के लिए यूजर के पास WhatsApp अकाउंट और ऐप होना जरूरी है। नए Guest Call फीचर के आने के बाद यह नियम बदल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, बिना अकाउंट वाले यूजर्स को एक सिक्योर कॉल लिंक भेजा जाएगा। वे इस लिंक को अपने वेब ब्राउजर में खोलकर सीधे कॉल में शामिल हो सकेंगे।

End of Feed