WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करीब 4 बिलियन से अधिक लोग इस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कंपनी की तरफ से हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Username फीचर रोलआउट किया गया था और अब वॉवट्सऐप ने एक और फीचर पेश कर दिया है। मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप्लिकेशन का नाम 'Green Dot' है।
वॉट्सऐप के नए फीचर्स का करोड़ों यूजर्स को फायदा होने वाला है। (फोटो क्रेडिट-Digit)
WhatsApp Green DoT फीचर करोड़ों यूजर्स के लिए काफी यूजफुल होने वाला है। वॉट्सऐप के इस नए फीचर की मदद से यूजर्स जान सकेंगे कि इस समय उनके कॉन्टैक्ट्स में से कौन-कौन वॉट्सऐप पर ऑनलाइन है। इस फीचर की डिमांड पिछले काफी समय से चल रही थी जिस पर अब कंपनी ने काम करना शुरू कर दिया है।
मेटा के दूसरे ऐप्स में मौजूद है यह फीचर
आपको बता दें कि मेटा के दूसरे ऐप्स जैसे -इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर में यह ग्रीन डॉट का फीचर पहले से ही मिलता है। इस फीचर में एक्टिव यूजर्स के सामने ग्रीन डॉट नजर आता है। कंपनी इस ग्रीन डॉट फीचर पर टेंस्टिंग कर रही है और जल्द ही इसे नॉर्मल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
करोड़ों यूजर्स को मिलेगी सहूलियत
नए फीचर के आने के बाद यूजर्स को यह जानने के लिए बार-बार चैट खोलने की जरूरत नहीं होगी कि सामने वाला व्यक्ति ऑनलाइन है या नहीं। अगर कोई कॉन्टैक्ट ऐप पर एक्टिव होगा, तो उसकी प्रोफाइल फोटो के नीचे एक हरा (ग्रीन) डॉट दिखाई देगा। यह संकेत होगा कि वह उस समय ऐप का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं, अगर ग्रीन डॉट नहीं दिखेगा, तो इसका मतलब होगा कि वह फिलहाल एक्टिव नहीं है।
शुरुआत में यह फीचर केवल कॉन्टैक्ट इंफो पेज पर उपलब्ध रहेगा। यानी जब आप किसी की प्रोफाइल फोटो पर टैप करके उसकी कॉन्टैक्ट जानकारी वाला पेज खोलेंगे, तभी यह ग्रीन डॉट दिखाई देगा। माना जा रहा है कि भविष्य में कंपनी इस फीचर को चैट लिस्ट और चैट स्क्रीन पर भी उपलब्ध करा सकती है, जिससे एक्टिव स्टेटस देखना और आसान हो जाएगा।
