Dialer screen change reason: अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल हो सकता है कि आपको अपने स्मार्टफोन के डॉयलर सेटिंग और फोन कॉल के इंटरफेस में अचानक से बदलाव दिख रहे हों। बिना किसी अलर्ट नोटिफिकेशन या फिर अपडेट अलर्ट के हुए इस बदलाव ने करोड़ों यूजर्स को हैरान कर दिया है। स्मार्टफोन की सेटिंग में हुए इस चेंज को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया में अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग एक दूसरे से इसके पीछे का कारण पूछ रहे हैं लेकिन, अधिकांश लोक इससे अनजान हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है?
दरअसल स्मार्टफोन के डायलर इंटरफेस में हुआ यह बदलाव गूगल के Material 3 Expressive रीडिजाइन का पार्ट है। गूगल की तरह से इसका अपडेट हाल ही में रिलीज किया गया है और अब इसे यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।
सिर्फ इन स्मार्टफोन्स में हुआ बदलाव
गूगल के मुताबिक कॉल और डॉयलर के इस नए डिजाइन को रोलआउट करने का मकसद इंटरफेस को ज्यादा मॉडर्न, सिंपल और यूजर-फ्रेंडली बनाना है। Material 3 Expressive रीडिजाइन की वजह से ऐप के नेविगेशन स्टाइल में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। गूगल का यह बदलाव सिर्फ उन्हीं स्मार्टफोन्स में ही हुआ है जिनमें Google Phone App डायलर ऐप के रूप में सेट है।
इंटरफेस और सेटिंग में हुए कई बदलाव
नए अपडेट के बाद अब ऐप में यूजर्स को टीन टैब दिखेंगे। Favorites और Recents को मिलाकर अब Home टैब बना दिया गया है। इसी होम टैब में आपको अपनी कॉल हिस्ट्री मिलेगी। ऊपर की तरफ दिए गए एक बार में आपको अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट्स की जानकारी मिलेगी। इस बदलाव के बाद आपको बार-बार कॉन्टैक्ट्स सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपने जूरूरी कॉन्टैक्ट्स को एक जगह पर ही मार्क करके रख सकते हैं।
कीपैड का बदला डिजाइन
Material 3 Expressive रीडिजाइन में Keypad का भी डिजाइन बदल गया है। पहले कीपैड एक फ्लोटिंग एक्शन बटन के जरिए खुलता था लेकिन अब यह पूरी तरह से एक अलग टैब ही बन चुका है। कीपैड को अब गोल किनारे वाले डिजाइन में मिलता है जिससे इंटरफेस काफी क्ली नंजर आता है। नए अपडेट में कंपनी ने वॉइसमेल सेक्शन को बस एक नया लुक दिया है।
कॉन्टैक्ट्स के लिए नया ड्रॉअर
Google ने नए अपडेट में Contacts को अब एक नए नेविगेशन ड्रॉअर में शिफ्ट कर दिया है। आप इसे ऐप्लिकेशन के सर्च फील्ड से एक्सेस कर पाएंगे। इसी ड्रॉअर में आपको कॉन्टैक्ट्स के साथ साथ Settings, Clear call history और Help & feedback जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे। आपको Settings पेज पर M3 Expressive design का असर साफ देखने को मिलेगा।
इनकमिंग कॉल स्क्रीन में हुआ बदलाव
Material 3 Expressive रीडिजाइन में इनकमिंग कॉल स्क्रीन को भी नया लुक दे दिया गया है। किसी भी कॉल को रिसीव या फिर रिजेक्ट करने के लिए आपको हॉरिजॉन्टल स्वाइप या फिर सिंगल टैप ऑप्शन मिलेगा। इसे आप सेटिंग में जाकर Incoming call gesture ऑप्शन से सेट कर सकते हैं।
