अब हर 6 घंटे में लॉगआउट नहीं होगा WhatsApp, सरकार ने SIM Binding को लेकर दी बड़ी राहत!

DoT ने नवंबर 2025 में SIM-बाइंडिंग नियम लागू किए थे, जिनका उद्देश्य यूजर अकाउंट को अधिक सुरक्षित बनाना है। इस नियम के तहत, यदि कोई मैसेजिंग ऐप आपके फोन नंबर से जुड़ा है, तो वह केवल उसी एक्टिव SIM पर काम करेगा जो डिवाइस में मौजूद है। यदि SIM को हटाया जाता है, बदला जाता है या डिएक्टिवेट किया जाता है, तो ऐप अपने आप लॉगआउट हो जाएगा या दोबारा वेरिफिकेशन मांगेगा।

कुछ दिन पहले ही सरकार ने सिम बाइंडिंग (SIM Binding) को लेकर एक नया नियम लागू किया था और सभी सोशल मीडिया कंपनियों को इसे लागू करने के लिए निर्देश दिए थे। इस नियम के मुताबिक व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप्स केवल उसी डिवाइस में इस्तेमाल किए जा सकते हैं जिसमें इन ऐप्स के साथ रजिस्टर्ड सिम कार्ड लगा हुआ है।

Big Relief Regarding SIM Binding

अब हर 6 घंटे में लॉगआउट नहीं होगा WhatsApp, सरकार ने SIM Binding को लेकर दी बड़ी राहत!/Photo-iStock

अब भारत सरकार मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए SIM-बाइंडिंग नियम लागू करने की समय-सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। दूरसंचार विभाग (DoT) से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अब कंपनियों को नियमों का पालन करने के लिए दिसंबर 2026 तक का अतिरिक्त समय दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी टेक कंपनियों ने सरकार से समय बढ़ाने की मांग की थी, क्योंकि तय समय सीमा में सभी जरूरी बदलाव करना उनके लिए संभव नहीं था।

End of Feed