WhatsApp Calls via Satellite: पिछले कुछ समय में सैटेलाइट कॉल्स का नाम काफी बार सुना जा चुका है। आपको बता दें कि अब एक ऐसा स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री ले चुका है जिसमें आपको यह फीचर मिलने वाला है। दरअसल टेक जायंट गूगल की तरफ से हाल ही में आयोजित Made by Google इवेंट में Pixel 10 सीरीज को लॉन्च किया गया था। लॉन्च के कुछ ही दिन में अब कंपनी के तरफ से एक बड़ा ऐलान कर दिया गया है। कंपनी की मानें तो Pixel 10 सीरीज में वॉट्सऐप कॉल के लिए सैटेलाइट नेटवर्क की सुविधा मिलेगी।
सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए कर पाएंगे वॉट्सऐप कॉल। (फोटो क्रेडिट-Digit)
गूगल की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके पिक्सल 10 सीरीज में मिलने वाले इस फीचर्स का ऐलान किया है। कंपनी की माने तो इस स्मार्टफोन सीरीज में वॉट्सऐप वॉयस और वीडियो कॉल के लिए सैटेलाइट नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सकेगा। मतलब अगर आपके फोन में मोबाइल नेटवर्क या फिर WiFi के बिना भी कॉल की जा सकेगी।
इस दिन से शुरू होगा फीचर
गूगल पिक्सल 10 सीरीज में मिलने वाला यह फीचर सैटेलाइट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में स्मार्टफोन्स को नए लेवल पर ले जाएगा। सैटेलाइट कनेक्टिविटी का यह फीचर उन क्षेत्रों में काफी उपयोगी होने वाला है जहां पर नेटवर्क कनेक्टिविटी लो रहती है। ट्रेवलिंग के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यह फीचर काफी ज्यादा काम आने वाला है। गूगल के मुताबिक पिक्सल 10 स्मार्टफोन्स पर यह 28 अगस्त से एक्टिव होगा। आपको बता दें कि इसी दिन से पिक्सल 10 सीरीज की सेल भी शुरू होगी।
कंपनी ने जारी किया टीजर
गूगल ने पिक्सल 10 सीरीज में मिलने वाले सैटेलाइट कम्यूनिकेशन फीचर को लेकर X पर एक टीजर वीडियो भी जारी किया है। इस टीजर में दिखाया गया है कि यह फीचर किस तरह से काम करेगा। नेटवर्क न होने पर जब आपके स्मार्टफोन में सैटेलाइट नेटवर्स से वॉट्सऐप कॉल आएगी तो आपको स्टेटस बार में सैटेलाइट का आइकॉन नजर आएगा। इस फीचर से आने वाली कॉल्स को यूजर्स नॉर्मल वॉयस कॉल की ही तरह रिसीव कर पाएंगे।
आपको बता दें कि Google Pixel 10 सीरीज में सैटेलाइट कम्युनिकेशन की सुविधा के लिए कंपनी ने Skylo नाम की नॉन टेस्टेरिल प्रवाइडर कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है। गूगल ने अपने मेड बाय गूगल इवेंट में पिक्सल स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली सैटेलाइड बेस्ट कम्यूनिकेशन की झलक दिखाई थी।
