Samsung Galaxy S24 Ultra Price Drop: यदि आप सैमसंग फैन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra को आप 50 हजार से भी ज्यादा डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। Flipkart पर इस प्रीमियम फोन पर ₹56,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर के तहत 12GB + 256GB मॉडल अब केवल ₹78,999 में उपलब्ध है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस ₹1,35,000 था।
ऑफर और नई कीमत
Samsung Galaxy S24 Ultra का 12GB + 256GB वेरिएंट Flipkart पर ₹78,999 में लिस्टेड है। लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹1,35,000 थी, यानी ग्राहकों को सीधा ₹56,001 की छूट मिल रही है। इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर ₹4,000 का अतिरिक्त ऑफर भी है, जिससे कीमत घटकर ₹75,000 से भी कम हो जाती है।
डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी
Galaxy S24 Ultra में 6.8 इंच का Quad HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो बिंज-वॉचिंग के लिए बेहतरीन है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए दमदार परफॉर्मेंस देता है। फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी बॉक्स में चार्जर नहीं देती।
कैमरा और डिजाइन
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP, 10MP और 12MP के अन्य लेंस दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन का प्रीमियम डिजाइन ग्लास बिल्ड और एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ आता है। इसमें S Pen सपोर्ट और Samsung Galaxy AI जैसी एडवांस्ड फीचर्स भी शामिल हैं।
