टेक एंड गैजेट्स

Google ने दिया सबसे बड़ा तोहफा, AI वीडियो टूल Veo 3 को सभी के लिए कर दिया फ्री

गूगल की तरफ से भारतीय यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। गूगल ने अपने एडवांस्ड एआई टूल Veo 3 को सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह से फ्री कर दिया है। इस बात का ऐलान कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया गया है।

Image

गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए एडवांस एआई टूल को कर दिया फ्री। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Google AI Video Tool: टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब एक नया हथियार बन चुका है। लगभग हर एक टेक कंपनी इसका इस्तेमाल कर रही है। कुछ समय पहले तक यहां एआई का इस्तेमाल सिर्फ कुछ सवालों के जवाब तलाशने के लिए हो रहा था वहीं अब इसकी मदद से तरह-तरह के वीडियो क्रिएट किए जा रहे हैं। वीडियो क्रिएशन में एआई का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अब गूगल की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है। गूगल ने अपने पॉपुलर एआई वीडियो टूल Veo 3 को सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह से फ्री कर दिया है।

गूगल ने दुनिया भर के करोड़ों लोगों को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। कंपनी ने अपने एआई टूल Veo 3 का एक्सेस फ्री कर दिया है। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके इसका ऐलान किया। अगर आप एआई वीडियो बनाते हैं तो अब आपके पास अपना हुनर दिखाने का शानदार मौका है।

सुंदर पिचाई ने X पर पोस्ट करके ऐलान किया कि हर एक यूजर के लिए इस वीकेंड Google Veo 3 पूरी तरह से फ्री रहेगा। इस ऐलान के साथ ही अब आप इस वीकेंड बिना किसी सब्सक्रिप्शन प्लान के इस एआई टूल को फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि Veo 3 गूगल का अब तक का सबसे बड़ा एडवांस्ड एआई वीडियो जनरेशन टूल है।

Veo 3 सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत

आपको बता दें कि Veo 3 आमतौर पर गूगल जेमिनी ऐप के प्रो सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। अगर आप इसका मंथली प्लान खरीदते हैं तो भारत में इसका सब्सक्रिप्शन चार्ज 1999 रुपये है। हालांकि कंपनी अपने यूजर्स को एक महीने का ट्रायल पहले से ही दे रही थी लेकिन यह पहली बार हुआ है कि इसे सभी यूजर्स के लिए फ्री कर दिया गया है। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई का कहना है कि Veo 3 को फ्री करने के पीछे का मकसद ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका देना है।

लिमिटेड टाइम के लिए है ऑफर

अगर आप Veo 3 का इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि यह ऑफर रविार रात 10 बजे से लेकर सोमवार सुबह 10.30 मिनट तक रहने वाला है। गूगल जेमिनी के प्रमुख जोश वुडवर्ड ने गुरुवार को कहा कि कंपनी यूजर्स को फ्री में यह मॉडल प्रवाइड कराने के लिए कई तरह के टीपीयू स्थापित कर रही है। कंपनी अधिकांश लोगों तक अपना यह एआई टूल पहुंचाना चाहता है। इस वीकेंड इस टूल को इस्तेमाल करने के लिए अब किसी तरह के सब्सक्रिप्शन प्लान की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Veo 3 को ऐसे करें इस्तेमाल

  • Veo 3 से एआई वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले Gemini ऐप को ओपन करना होगा।
  • अब आपको सर्च बार में जाकर थ्री बॉट आइकन पर क्लिक करना।
  • अब आपको स्क्रीन में एक नया ऑप्शन दिखाई देगा इसमें आपको Veo का इस्तेमाल करके वीडियो बनाने के लिए कहा जाएगा। इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको Veo 3 से वीडियो बनाने के लिए एक सीन की कल्पना करने और वीडियो मॉडल के साथ उसे क्रिएट करने के लिए फोटो जोड़ने के लिए कहा जाएगा।
  • वीडियो को बेहतर तरीके से डिजाइन करने के लिए आपको अपने पसंदकी सीन और म्यूजिक की लिस्ट बनानी होगी।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article