WhatsApp में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, करोड़ों यूजर्स को चैटिंग में मिलेगा नया एक्सपीरियंस

अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लाती रहती है। मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में बहुत जल्द बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आप बहुत अधिक चैटिंग करते हैं तो जल्द ही आपको नया फीचर मिलने वाला है।

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। करीब 4 बिलियन लोग अपने स्मार्टफोन में इस समय वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब यह प्लेटफॉर्म सिर्फ चैटिगं के लिए ही इस्तेमाल नहीं होता। कंपनी अपने यूजर्स को वॉइस कॉल, फोटो शेयरिंग समेत दूसरे कई सारी सुविधाएं भी इस प्लेटफॉर्म में देती है। अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपका चैटिंग का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाला है। बहुत जल्द वॉट्सऐप में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

WhasApp (2)

मोबाइल यूजर्स को जल्द ही मिलेगा नया फीचर।(फोटो क्रेडिट-Digit)

अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लाती रहती है। मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में बहुत जल्द बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आप बहुत अधिक चैटिंग करते हैं तो जल्द ही आपको नया फीचर मिलने वाला है। कंपनी यूजर्स को Tenor की जगह Klipy की GIF फाइल का सपोर्ट देने वाली है। इसे आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के सदस्यों के साथ शेयर कर सकेंगे।

End of Feed