अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सैमसंग के प्रीमियम सेगमेंट के Samsung Galaxy A35 पर इस समय अब तक की सबसे बड़ी छूट दी जा ही है। वैसे तो इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 50 हजार रुपये है लेकिन अब आप इसे इसकी लॉन्चिंग प्राइस से बेहद कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको पावरफुल चिपसेट और साथ में बड़ी बैटरी का सेटअप दिया गया है।
अगर आप डेली रूटीन वर्क और फोटोग्राफी के लिए एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहते हैं तो Samsung Galaxy A35 आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। कंपनी ने इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। पावर के लिए आपको इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। आइए आपको इसमें मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की डिटेल जानकारी देते हैं।
Samsung Galaxy A35 में बंपर डिस्काउंट
सैमसंग के Samsung Galaxy A35 को फ्लिपकार्ट पर इस समय भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट के नए ऑफर के साथ आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन बेहद अफोर्डेबल प्राइस में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने इसे शुरूआती दौर में 33,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया था, लेकिन अभी यह काफी सस्ता हो गया है।
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को Samsung Galaxy A35 पर इस समय 44% का धमाकेदार डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 18,999 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेकर आप इसे और भी सस्ती कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
फ्लिपकार्ट दे रहा है धमाकेदार डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर फ्लिपकार्ट एक्सिक बैंक कार्ड पर 950 रुपये तक का और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 800 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। एक्सिस और एसबीआई बैंक के डेबिट कार्ड पर आपको 950 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेते हैं तो आप 13,250 रुपये तक की और बचत कर पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि फोन की एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Samsung Galaxy A35 के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A35 में आपको प्लास्टिक फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल मिलता है। पानी से सेफ रखने के लिए इसमें कंपनी ने IP67 की रेटिंग दी है। इसमें आपको 6.6 इंच की डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलता है लेकिन आप इसे अपग्रेड भी कर पाएंगे।
परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में आपको Exynos 1380 चिपसेट दिया है। इसके साथ ही आपको इसमें 12GB तक की रैम और 256GB तक की बड़ी स्टोरेज देखने को मिलती है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50+8+5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
