Airtel ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, 365 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म
एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एयरटेल के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान्स मौजूद है। एयरटेल की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है जिसने 365 दिनों के लिए रिचार्ज की टेंशन खत्म कर दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 28 2026, 19:13 IST
Image Credit : Digit01 / 07
एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 41 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। एयरटेल की लिस्ट में मोबाइल यूजर्स के लिए कई तरह के सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।
Image Credit : Digit02 / 07
मोबाइल यूजर्स की सहूलियत के लिए एयरटेल ने लिस्ट को पूरी तरह से अपडेट कर दिया है। कंपनी ने अपनी लिस्ट में अब लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स की संख्या भी बढ़ा दी है ताकि यूजर्स को बार-बार रिचार्ज प्लान न खरीदना पड़े।
Image Credit : Digit03 / 07
आपको बता दें कि एयरटेल ने अपनी लिस्ट में कई सारे ऐसे प्लान्स को जोड़ा है जिसमें मोबाइल यूजर्स को सालभर की वैलिडिटी मिल जाती है। अब आप हर महीने रिचार्ज की टेंशन से बचना चाहते हैं तो आपको हम एक सस्ते किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
Image Credit : Digit04 / 07
एयरटेल के पास मोबाइल यूजर्स के लिए 2249 रुपये का एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान मौजूद है। एयरटेल अपने ग्राहकों को इस प्लान में पूरे एक साल यानी 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है।
Image Credit : Digit05 / 07
एयरटेल के इस प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 365 दिनों के लिए सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में आपको एक साल के लिए कुल 3600 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit06 / 07
एयरटेल का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट प्लान है जो कम कीमत में कॉलिंग के साथ डेटा भी ऑफर करता है। इस प्लान में आपको पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 30GB डेटा मिलता है मतलब आप हर हमीने करीब 2.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
Image Credit : Digit07 / 07
अगर आप अपने प्रोफेशल और पर्सनल वर्क के लिए एआई टूल का इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि एयरटेल अपने ऐसे ग्राहकों को इस प्लान के साथ 18 महीन के लिए Adobe Express Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है।