WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। करीब 4 बिलियन लोग अपने स्मार्टफोन में इस समय वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब यह प्लेटफॉर्म सिर्फ चैटिगं के लिए ही इस्तेमाल नहीं होता। कंपनी अपने यूजर्स को वॉइस कॉल, फोटो शेयरिंग समेत दूसरे कई सारी सुविधाएं भी इस प्लेटफॉर्म में देती है। अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपका चैटिंग का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाला है। बहुत जल्द वॉट्सऐप में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लाती रहती है। मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में बहुत जल्द बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आप बहुत अधिक चैटिंग करते हैं तो जल्द ही आपको नया फीचर मिलने वाला है। कंपनी यूजर्स को Tenor की जगह Klipy की GIF फाइल का सपोर्ट देने वाली है। इसे आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के सदस्यों के साथ शेयर कर सकेंगे।
वॉबेटाइंफो ने शेयर की जानकारी
वॉट्सऐप के अपकमिंग अपडेट को लेकर वॉबेटाइंफो की तरफ से जानकारी शेयर की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) पर मौजूद Android 2.26.21.7 बीटा अपडेट से Tenor की बदले Klipy की GIF के सपोर्ट की जानकारी मिली है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इसको लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।
एक समय पर एक ही प्रवाइडर का इस्तेमाल
अगर आपको नहीं मालूम है तो बता दें कि वॉट्सऐप में जीआईएफ के लिए दो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें GIPHY और Tenor शामिल हैं। इसमें GIPHY बड़े कलेक्शन के तौर पर जाना जाता है। वहीं टेनोर को फास्ट GIF सर्च के लिए जाना जाता है। लेकिन मैसेजिंग के समय ऐप में यूजर्स एक समय पर केवल एक ही जिफ प्रोवाइडर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
आपको बता दें कि Tenor की तरफ से हाल ही में 1 जुलाई 2026 को अपना ऑफिशियल एपीआई बंद करने का ऐलान किया गया है। इसका सीधा असर वॉट्सऐप पर भी पड़ेगा। लीक्स की माने तो शायद इसी ऐलान के बाद ऐप में नए जिफ प्रवाइडर को लाने का फैसला कंपनी की तरफ से किया गया है।
