WhatsApp ChatGPT Support: यदि मैसेजिंग के लिए आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। WhatsApp यूजर्स अब OpenAI के ChatGPT के साथ सीधे प्लेटफार्म पर दोस्तों और परिवार की तरह बातचीत कर सकते हैं। यानी एक कॉन्टैक्ट के दौर पर ChatGPT से बातचीत की जा सकेगी। इसके लिए कंपनी ने एक नंबर भी जारी किया है।
इस नंबर से ChatGPT से होगी बात
व्हाटसएप ने इस नए फीचर को एक डेडीकेटेड कॉन्टेक्ट नंबर द्वारा एक्सेस किया है। दुनिया भर ये यूजर्स 1-800-242-8478 डायल करके ChatGPT को मैसेज भेज सकते हैं। यह अपडेट मेटा के लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफार्म में AI फीचर्स को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि WhatsApp पर पहले से ही MetaAI की सुविधा मिलती है, जो यूजर्स को कंटेंट और फोटो जनरेट करने की सुविधा देता है।
WhatsApp पर ChatGPT कैसे काम करता है?
OpenAI ने बताया कि टेक्स्टिंग प्लेटफार्म में चैटबॉट्स के इस इंटीग्रेशन का उद्देश्य ChatGPT को और अधिक सुलभ बनाना है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां हाई-स्पीड इंटरनेट की कमी है। WhatsApp के दो बिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स अब क्रिएटिव राइटिंग, प्रोजेक्ट प्लानिंग, रिकमंडेशन और समाचार, शौक और सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर सामान्य बातचीत के लिए ChatGPT का लाभ उठा सकते हैं।
WhatsApp पर आए नए फीचर्स
बता दें कि इससे पहले व्हाट्सएप ने मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों ही ऐप पर कॉलिंग को ज्यादा सुविधाजनक और मजेदार बनाने के लिए नए फीचर पेश किए हैं। WhatsApp डेस्कटॉप यूजर के पास अब कॉलिंग के लिए दो नए ऑप्शन है। पहला- आप दूसरों के साथ शेयर करने के लिए कॉल लिंक बना सकते हैं, जिससे कॉल में शामिल होना आसान हो जाता है। दूसरा- नए डायल पैड से आप सीधे कॉल करने के लिए नंबर टाइप कर सकते हैं।
