WhatsApp पर बढ़ने वाली है प्राइवेसी, बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे बात

WhatsApp Username Search Feature: अभी व्हाट्सएप पर किसी को मैसेज करने के लिए फोन नंबर एक्सचेंज करने की जरूरत होती है। कथित फीचर यूजर्स को उन लोगों के साथ अपना नंबर शेयर करने के लिए मजबूर किए बिना दूसरों के साथ जुड़ने में मदद करेगा, जिनके साथ वे अपना फोन नंबर शेयर नहीं करना चाहते हैं।

WhatsApp Username Search Feature: यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी प्राइवेसी बढ़ने वाली है। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म नए फीचर पर काम कर रहा है जो व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए अधिक प्राइवेसी लेकर आएगा। इस फीचर की मदद से प्लेटफार्म पर दूसरों से जुड़ने के लिए अपने फोन नंबर को शेयर करने की अनावश्यक नहीं रहेगी।

क्या है व्हाट्सएप का नया फीचर

व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने नए फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप अपने वेब यूजर्स के लिए एक फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स अपने यूजरनेम की मदद से प्लेटफार्म पर दूसरों से जुड़ सकेंगे। यूजर्स को उनके यूजरनेम से प्लेटफार्म पर दूसरों को सर्च करने की अनुमति मिलेगी। पहले इस फीचर को लेकर कहा गया था कि इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। लेकिन अब यह बताया जा रहा है कि यह फीचर जल्द ही व्हाट्सएप वेब पर आ सकता है।

End of Feed