WhatsApp Username विवाद: सरकार की सख्ती के बाद पीछे हटा मेटा, आश्वासन के बाद मिला और समय

सूत्रों के अनुसार, मेटा की एक टीम ने पिछले शुक्रवार को आईटी मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।

केंद्र सरकार ने Username विवाद पर मेटा के स्वामित्व वाले WhatsApp को अपना जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, व्हाट्सऐप ने आश्वासन दिया है कि सरकार के साथ चर्चा पूरी नहीं होने तक इस फीचर को भारत में लागू नहीं किया जाएगा। व्हाट्सऐप को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के नोटिस पर जवाब देने के लिए 3 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। पहले जवाब देने की अंतिम तिथि शुक्रवार निर्धारित थी।

WhatsApp Username row (AI Image)

व्हाट्सएप यूजरनेम विवाद

यूजरनेम फीचर के तहत उपयोगकर्ता फोन नंबर साझा नहीं करने के बावजूद मैसेजिंग मंच पर संवाद या चैट कर सकेंगे।

End of Feed