WhatsApp Theme Colours: अब रंग बदलेगा Whatsapp, कंपनी ने पेश किया नया फीचर

WhatsApp Theme Colours: नया फीचर यूजर्स को आईओएस पर लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप के लिए थीम एक्सेंट का चयन करने की अनुमति देगा। कलर थीम बदलने के लिए यूजर्स को पांच कलर ऑप्शन- ग्रीन, ब्लू, व्हाइट, कोरल और पर्पल मिलेंगे।

WhatsApp Theme Colours: यदि आप व्हाट्सएप के थीम से बोर हो गए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब व्हाट्सएप कलर थीम को बदला जा सकेगा। कंपनी जल्द एक नए फीचर को पेश करने वाली है, जिसकी मदद से व्हाट्सएप थीम के कलर को अपनी पसंद से बदला जा सकेगा। इस फीचर को फिलहाल iOS पर ऐप के बीटा वर्जन के लिए पेश किया गया है। यूजर्स ब्रांडिंग और कलर भी चेंज कर सकेंगे। व्हाट्सएप में जल्द नोटिफिकेशन पॉपअप कलर भी बदल सकेंगे।

WhatsApp Theme Colours: पांच रंगों में बदल सकेंगे व्हाट्सएप

फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने व्हाट्सएप के नए फीचर की जानकारी दी है। फीचर ट्रैकर के अनुसार, व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को आईओएस पर लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप के लिए थीम एक्सेंट का चयन करने की अनुमति देगा। कलर थीम बदलने के लिए यूजर्स को पांच कलर ऑप्शन- ग्रीन, ब्लू, व्हाइट, कोरल और पर्पल मिलेंगे। हालांकि, इस फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। एंड्रॉयड यूजर्स को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं आई है।

End of Feed