टेक एंड गैजेट्स

ऑनलाइन स्कैम पर लगाम लगाने WhatsApp और दूरसंचार विभाग ने मिलाया हाथ, लोगों को करेंगे अलर्ट

WhatsApp telecom department join hands: आधिकारिक बयान के मुताबिक, दूरसंचार विभाग ने ऑनलाइन स्कैम और स्पैम के खिलाफ मेटा के सुरक्षा अभियान ‘Stay Safe from Scams’ का विस्तार करने के लिए व्हाट्सएप के साथ सहयोग किया है।

Image

Online Scam (Photo credit: Unsplash)

WhatsApp telecom department join hands: दूरसंचार विभाग और इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप ने ऑनलाइन स्कैम और स्पैम के खिलाफ सुरक्षा अभियान चलाने के लिए हाथ मिलाया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इस साझेदारी के तहत दूरसंचार विभाग और व्हाट्सएप संदिग्ध धोखाधड़ी वाले मैसेज की पहचान करने और उनके बारे में सूचित करने को लेकर नागरिकों को शिक्षित करने को मिलकर काम करेंगे।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, दूरसंचार विभाग ने ऑनलाइन स्कैम और स्पैम के खिलाफ मेटा के सुरक्षा अभियान ‘Stay Safe from Scams’ का विस्तार करने के लिए व्हाट्सएप के साथ सहयोग किया है।

व्हाट्सएप प्लेटफार्म का संचालन करने वाली कंपनी मेटा के वैश्विक मामलों के मुख्य अधिकारी जोएल काप्लान और दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मुलाकात के दौरान दूरसंचार विभाग और मेटा के बीच चल रहे सहयोग की प्रभावशीलता पर चर्चा की।

बयान के मुताबिक, व्हाट्सएप दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग पर सक्रिय कार्रवाई के लिए डिजिटल आसूचना मंच (डीआईपी) से मिली जानकारी का इस्तेमाल कर रहा है। दूरसंचार विभाग का डीआईपी दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग के बारे में बैंकों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों जैसे 550 हितधारकों के साथ दोतरफा डिजिटल खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान करता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article