WhatsApp खुद बताएगा कौन-सा मैसेज स्कैम वाला है और कौन-सा नहीं

WhatsApp का Scam Alert फीचर पूरी तरह से वैकल्पिक होगा और डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा। जो यूजर्स इसका उपयोग करना चाहेंगे, वे WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर इसे मैन्युअली चालू कर सकेंगे।

ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच WhatsApp एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए "Scam Alert" नाम का फीचर ला रही है, जो संदिग्ध मैसेज की पहचान कर यूजर्स को पहले से चेतावनी देगा। खास बात यह है कि यह फीचर पूरी तरह यूजर के डिवाइस पर काम करेगा और WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।

WhatsApp

WhatsApp खुद बताएगा कौन-सा मैसेज स्कैम वाला है और कौन-सा नहीं (image-istock)

क्या है WhatsApp का Scam Alert फीचर?

फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर WhatsApp Beta for Android के वर्जन 2.26.22.2 में देखा गया है। फिलहाल यह डेवलपमेंट स्टेज में है और आने वाले अपडेट्स में यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। यह फीचर Unknown नंबरों से आने वाले संदिग्ध संदेशों का एनालिसिस करेगा और यदि कोई चैट संभावित रूप से धोखाधड़ी वाली लगेगी तो यूजर को चेतावनी देगा।

End of Feed