Safe Her: महिला सुरक्षा को लेकर देशभर में असंतोष है। आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा गंभीर मुद्दा बन गया है। ऐसे में घर के बाहर और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में हम आपको यहां व्हाट्सएप के सबसे खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो महिला सुरक्षा के काम आते हैं।
whatsapp safety and security features for women
Silence unknown Callers
यह फीचर खासतौर पर अनजान लोगों से बचाव के लिए मिलता है। इसका फायदा यह है कि यदि आपके फोन में उस व्यक्ति का नंबर सेव नहीं है तो आपको उसका कॉल दिखाई नहीं देता है। यानी कोई भी अनजान व्यक्ति आपको कॉल नहीं कर सकेगा। फीचर को ऑन करने के लिए WhatsApp की सेटिंग्स में जाए और प्राइवेसी से Silence unknown Callers को ऑन कर दें। यह फीचर स्कैम से भी बचाने में मददगार है।
Profile Photo Hide
यदि आप चाहते हैं कि जिनका फोन नंबर आपके फोन में सेव नहीं है वह आपकी प्रोफाइल फोटो न देख पाएं तो आप इसको भी कंट्रोल कर सकते हैं। आपको सेटिंग्स की मदद से प्राइवेसी ऑप्शन में जाना है। अब Profile photo में जाए। यहां से आपको Nobody पर क्लिक कर देना है। अब कोई भी अनजान आपकी प्रोफाइल फोटो नहीं देख पाएगा।
About
प्रोफाइल फोटो की तरह आप व्हाट्सएप अबाउट की जानकारी को भी सिक्योरिट और प्राइवेट रख सकते हैं। इसके लिए आपको About सेक्शन में जाना है और 'Who can see my about' को Nobody पर सिलेक्ट कर देना है। यही आप लास्ट सीन के लिए भी कर सकते हैं।
WhatsApp के ये सिक्योरिटी फीचर्स भी जानें
इसके अलावा WhatsApp आपको किसी अनजान नंबर को ब्लॉक करने और उसकी शिकायत करने की सुविधा भी देता है। यदि आपकी शिकायत सही पाई जाती है तो व्हाट्सएप उस नंबर के अकाउंट को हमेशा के लिए बंद भी कर सकता है।
