टेक एंड गैजेट्स

Instagram में आए बड़े कमाल के फीचर्स, क्या आपने किया इस्तेमाल

Instagram New Features: इंस्टाग्राम ने हाल ही में कैरोसेल लिमिट को बढ़ाकर 20 कर दिया है। यानी आप एक साथ 20 फोटो को इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप सभी फोटो पर टेक्स्ट भी लिख सकते हैं और उन्हें इडिट भी कर सकते हैं।

Image

Instagram New Features

Instagram New Features: यदि आप फोटो-वीडियो शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने नए फीचर्स को रोलआउट किया है, जिसमें नए फॉन्ट, टेक्स्ट एनिमेशन, और फोटो पर स्टिकर लगाने की सुविधा शामिल हैं। चलिए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में और इन्हें इस्तेमाल करने का तरीका भी देखेंगे।

Instagram के नए फीचर्स

एक ब्लॉग पोस्ट में इंस्टाग्राम ने नए फीचर्स की जानकारी दी है। Instagram रील्स और स्टोरीज में नए फॉन्ट, टेक्स्ट एनिमेशन और इफेक्ट जोड़े जा सकते हैं। नए फॉन्टदेखने के लिए यूजर्स को टेक्स्ट टूल का इस्तेमाल करना होगा। यूजर्स टेक्स्ट बटन पर टैप करके इनको इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यूजर्स टेक्स्ट में इफेक्ट जोड़कर या इसे एनिमेट करके और भी बेहतर बना सकते हैं। बता दें कि नए फॉन्ट का इस्तेमाल स्टोरीज और फोटो पोस्ट करने के लिए भी किया जा सकता है।

फोटो पर लगा सकेंगे स्टिकर्स

इसके अलावा यूजर्स को फोटो पर स्टिकर्स लगाने की सुविधा भी मिल गई है। यूजर्स फॉर्मेट पर स्टिकर के जरिए लेयर इमेज जोड़ सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले मीडिया लाइब्रेरी से से इमेज को सिलेक्ट करना होगा और फिर टेक्स्ट बटन पर टैप करना होगा। अब गैलरी बटन पर फिर से टैप करें और आप एक और इमेज को एड कर सकते हैं। इसके अलावा आप टेक्स्ट और स्टिकर्स को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप दूसरी इमेज को अलग-अलग साइज में भी कस्टमाइज कर सकते हैं।

20 फोटो कर सकेंगे शेयर

हाल ही में इंस्टाग्राम ने कैरोसेल लिमिट को बढ़ाकर 20 कर दिया है। यानी आप एक साथ 20 फोटो को इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप सभी फोटो पर टेक्स्ट भी लिख सकते हैं और उन्हें इडिट भी कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article