टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp पर महिला सुरक्षा के लिए मिलते हैं ये खास फीचर्स, तुरंत करलें नोट

Whatsapp safety and security features for women: यहां हम आपको व्हाट्सएप के प्राइवेसी फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो महिला सुरक्षा के लिए मददगार हो सकते हैं। इन फीचर्स की मदद से आप अपने Whatsapp अकाउंट को अनजान लोगों से सुरक्षित रख सकते हैं।

Image

whatsapp safety and security features for women

Safe Her: महिला सुरक्षा को लेकर देशभर में असंतोष है। आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा गंभीर मुद्दा बन गया है। ऐसे में घर के बाहर और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में हम आपको यहां व्हाट्सएप के सबसे खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो महिला सुरक्षा के काम आते हैं।

Silence unknown Callers

यह फीचर खासतौर पर अनजान लोगों से बचाव के लिए मिलता है। इसका फायदा यह है कि यदि आपके फोन में उस व्यक्ति का नंबर सेव नहीं है तो आपको उसका कॉल दिखाई नहीं देता है। यानी कोई भी अनजान व्यक्ति आपको कॉल नहीं कर सकेगा। फीचर को ऑन करने के लिए WhatsApp की सेटिंग्स में जाए और प्राइवेसी से Silence unknown Callers को ऑन कर दें। यह फीचर स्कैम से भी बचाने में मददगार है।

Profile Photo Hide

यदि आप चाहते हैं कि जिनका फोन नंबर आपके फोन में सेव नहीं है वह आपकी प्रोफाइल फोटो न देख पाएं तो आप इसको भी कंट्रोल कर सकते हैं। आपको सेटिंग्स की मदद से प्राइवेसी ऑप्शन में जाना है। अब Profile photo में जाए। यहां से आपको Nobody पर क्लिक कर देना है। अब कोई भी अनजान आपकी प्रोफाइल फोटो नहीं देख पाएगा।

About

प्रोफाइल फोटो की तरह आप व्हाट्सएप अबाउट की जानकारी को भी सिक्योरिट और प्राइवेट रख सकते हैं। इसके लिए आपको About सेक्शन में जाना है और 'Who can see my about' को Nobody पर सिलेक्ट कर देना है। यही आप लास्ट सीन के लिए भी कर सकते हैं।

WhatsApp के ये सिक्योरिटी फीचर्स भी जानें

इसके अलावा WhatsApp आपको किसी अनजान नंबर को ब्लॉक करने और उसकी शिकायत करने की सुविधा भी देता है। यदि आपकी शिकायत सही पाई जाती है तो व्हाट्सएप उस नंबर के अकाउंट को हमेशा के लिए बंद भी कर सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article