WhatsApp एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। दुनियाभर में करीब 4 बिलियन लोग इस ऐप का इस्तेमाल अपने लोगों से कनेक्ट रहने के लिए करते हैं। वॉट्सऐप अपने सेफ्टी और प्राइवेसी फीचर्स के लिए जमकर पॉपुलर है। इसमें यूजर्स को एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन का फीचर मिलता है मिलता है जिससे चैटिंग और दूसरी पर्सनल चीजें पूरी तरह से सेफ रहती हैं। अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए कंपनी समय-समय पर नए नए फीचर्स लाती रहती है। अब वॉट्सऐप ने एक ऐसा फीचर रोलआउट किया है जिससे यूजर्स अब टेंशन फ्री रह सकते हैं।
वॉटस्ऐप लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए सेफ्टी फीचर्स ला रहा है।(File Photo)
WhatsApp में आया नया फीचर
दरअसल पिछले कुछ समय में वॉट्सऐप के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम के कई सारे मामले सामने आए हैं। लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए साइबर क्रिमिनल्स अब वॉट्सऐप का सहारा ले रहे हैं। अपने यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए एक नया स्कैम अलर्ट फीचर रोलआउट किया है। यह नया फीचर वॉट्सऐप यूजर्स को ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड से बचाने में बड़ी मदद करने वाला है।
ऐसे काम करेगा नया फीचर
WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म में ग्रुप चैट्स के लिए एक नया Scam Alert फीचर जोड़ा है। यह फीचर यूजर्स को अनचाहे और संदिग्ध ग्रुप्स से अलर्ट करेगा। फीचर के आने के बाद अब अगर कोई यूजर किसी ऐसे ग्रुप में ऐड किया जाता है जिसमें उसे ग्रुप में जोड़ने वाला व्यक्ति उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है तो ऐसे में अब यूजर को एक अलर्ट मिलेगा। वॉट्सऐप इस अलर्ट में यूजर को उस ग्रुप की डिटेल जानकारी देगा। वॉट्सऐप के इस फीचर्स से करोड़ों यूजर्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है।
WhatsApp नए ग्रुप में जोड़े जाने के नोटिफिकेशन देने के साथ ही यूजर्स को कुछ सेफ्टी टिप्स भी देगा। वॉट्सऐप के ये टिप्स यूजर्स को स्कैम से बचाने में मदद करेंगे। अगर यूजर्स को किसी भी तरह से ग्रुप संदिग्ध लगता है तो वह बिना चैट खोले ही Leav Group का ऑप्शन चुन सकता है। लेकिन अगर उसे सबकुछ सही लगता है तो वह ग्रुप को ओपन करके उसे ज्वॉइन कर सकता है।
DM के लिए भी आएगा फीचर
आपको बता दें कि वॉट्सऐप लगातार अपने यूजर्स की सेफ्टी पर फोकस कर रहा है। कंपनी ग्रुप की ही तरह डायरेक्ट मैसेज के लिए भी स्कैम अलर्ट के फीचर पर काम कर रहा है। इससे पर्सनल चैट में भी अनजान नंबर से होने वाले खतरे का संकेत मिल सकेगा। हालांकि अभी यह फीचर पूरी तरह से डेवलपमेंट फेज में है और जल्द ही इसे रोलआउट किया जा सकता है।
अपने करोड़ों यूजर्स की सेफ्टी के लिए वॉट्सऐप दूसरे कई सारे कदम भी उठा रहा है। कंपनी लगातार संदिग्ध अकाउंट्स को ब्लाक कर रही है। मेटा की तरफ से हाल ही में जारी की जाने वाली कंप्लायंस रिपोर्ट के अनुसार प्लेटफॉर्म ने जून के महीने में करीब 98 लाख अकाउंट्स को बैन किया। वॉट्सऐप लगातार ऐसे अकाउंट्स पर कार्रवाई कर रहा है जो संदिग्ध एक्टिविटी में शामिल हैं और कंपनी की पॉलिसी को फॉलो नहीं कर रहे हैं।
