Youtube वीडिया लाइक करने पर भेजे 10,275 रुपये, फिर 24 लाख की ठगी; ये है नया स्कैम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 26, 2023, 05:32 PM IST

वर्क फ्रॉम होम का मैसेज करके ठगों ने आपका अकाउंट खाली करने का नया पैंतरा निकाला है। यूट्यूब वीडियो लाइक करने के लिए पहले आपको अच्छी रकम दी जाती है, फिर बड़ा लालच देकर खाता खाली कर दिया जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नया ऑनलाइन स्कैम आया सामने
  • यूट्यूब वीडियो लाइक से हुई ठगी
  • महिला ने गंवा दिए 24 लाख रुपये

New Work From Home Scam From WhatsApp: वर्क फ्रॉम होम स्कैम का एक नया मामला सामने आया है जिसमें पुणे की एक महिला से सायबर ठगों ने 24 लाख रुपये लूट लिए। इस महिला को कुछ यूट्यूब वीडियो लाइक करने का झांसा देकर ठग अकाउंट खाली कर गए। पहले आसान से ऑनलाइन टास्क इस महिला को दिए गए जिसमें कुछ यूट्यूब वीडिया लाइक करने को कहा गया, इसके बदले मोटी रकम बनाने का सपना महिला को दिखाया गया। इतना ही नहीं वीडियो शेयरिंग के प्लेटफॉर्म और वीडियो लाइक करने के लिए पहले इस महिला को 10,275 रुपये का भुगतान भी किया गया।

Youtube Video Like Scam

ीडियो ाइक रने िए हले हिला 10,275 ुपये ुगतान िया या

कैसे झांसे में आई ये महिला

पुणे में दर्ज हुई एक एफआईआर में सामने आया है कि महिला के व्हाट्सएप नंबर पर वर्क फ्रॉम होम का ऑफर आया जिसमें मोटी रकम कमाने की बात कही गई। फ्रॉड करने वालों ने पहले महिला को छोटे टास्क लेकर 10,275 रुपये का दाना डाला, इसके बाद उसे एक क्रिप्टोकरंसी की एक स्कीम में पैसा लगाने को कहा गया। महिला ने इनके झांसे में आकर 23.83 लाख रुपये दो बैंक अकाउंट्स में जमा करा दिए। इसके बाद भी उन्हें मामूली टास्क दिए जाते रहे, जब महिला ने अपनी रकम वापस निकालनी चाही तब उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

End of Feed