टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp का एक अकाउंट अब कई स्मार्टफोन्स में चला सकेंगे आप, कंपनी लाई यह फीचर

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2023, 04:23 PM IST

WhatsApp New Feature in Hindi: दरअसल, इस ऐप को चलाने वाले यूजर्स लंबे समय से इस फीचर की मांग कर रहे थे। वे इस फीचर के जरिए अपने फोन को चार और डिवाइसेज़ से जोड़ सकेंगे। ठीक वैसे ही जैसे आप व्हॉट्सएप को वेब ब्राउजर, टैबलेट और डेस्कटॉप पर जोड़ते हैं।

Image

1-2 नहीं बल्कि 4 डिवाइस में चलेगा एक WhatsApp अकाउंट

Photo : Times Now Digital

WhatsApp New Feature in Hindi: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) का एक अकाउंट अब कई स्मार्टफोन्स में चलाया जा सकेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिकी टेक कंपनी मेटा (Meta) के मालिकाना हक वाले इस मंच ने वह फीचर लॉन्च किया है, जिसके तहत यूजर्स एक खाते को एक साथ कई फोन पर चला सकेंगे।

वॉट्सऐप की ओर से मंगलवार (25 अप्रैल, 2023) को इस बारे में बताया गया। कहा गया, “यह फीचर पूरी दुनिया में चलाना शुरू कर दिया गया है और कुछ हफ्ते में यह सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आज हम एक व्हॉट्सएप खाते को कई फोन पर एक साथ चलाने की सुविधा शुरू कर रहे हैं।”

मंच के मुताबिक, वॉट्सऐप अकाउंट से जुड़ा हर फोन यह सुनिश्चित करेगा कि कस्टमर/यूजर के पर्सनल मैसेज, मीडिया और कॉल सिर्फ वह और उससे कॉन्टैक्ट करने वाला ही जान सके। कंपनी के बयान में यह भी बताया गया, “अगर आपकी मूल डिवाइस लंबे समय से एक्टिव नहीं है तब हम आपके वॉट्सऐप को बाकी सभी डिवाइसेज़ से ऑटोमैटिक ही लॉग आउट कर देंगे।”

दरअसल, इस ऐप को चलाने वाले यूजर्स लंबे समय से इस फीचर की मांग कर रहे थे। वे इस फीचर के जरिए अपने फोन को चार और डिवाइसेज़ से जोड़ सकेंगे। ठीक वैसे ही जैसे आप व्हॉट्सएप को वेब ब्राउजर, टैबलेट और डेस्कटॉप पर जोड़ते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article