टेक एंड गैजेट्स

Amazon ने खामोशी से दिया जोर का झटका, Prime मेंबरशिप की कीमत में बड़ा इजाफा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 26, 2023, 08:00 PM IST

AMazon ने ग्राहकों को जोर का झटका खामोशी से दिया है। कंपनी ने Prime Membership प्लान के दाम में बड़ा इजाफा किया है जिसमें मंथली प्लान पर सबसे ज्यादा असर हुआ है। यहां हम बता रहे हैं कौन सा प्लान कितना महंगा हुआ।

Image

कंपनी ने खामोशी ने भारत में अपने सभी यूजर्स को झटका दिया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप हुई महंगी
  • मंथली प्लान में आया बड़ा उछाल
  • सालाना प्लान पहले वाले दाम पर

Amazon Hike Prime Membership Plan Prices: अमेजॉन प्राइम यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए अच्छी नहीं है, कंपनी ने प्राइम यूजर्स के लिए मेंबरशिप की राशि में बड़ा इजाफा किया है। इसमें जहां अमेजॉन के मासिक प्लान सबसे महंगा हुआ है, वहीं सालाना प्लान लेने वालों के लिए यहां राहत दी गई है। मार्केट में ये अफवाह भी उड़ रही है कि अमजॉन प्राइम वीडियो का नाम कंपनी बदलने वाली है। अब कंपनी ने खामोशी ने भारत में अपने सभी यूजर्स को झटका दिया है। हालांकि जो पहले से अमेजॉन प्राइम यूजर्स हैं उन्हें पुराने दाम पर सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

कितने महंगे हुए मेंबरशिप प्लान

अमेजॉन ने दिसंबर 2021 में भी प्राइम मेंबरशिप के दाम बढ़ाए थे, अब कंपनी ने नए प्राइम यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन की नई दरें साझा कर दी हैं। नई कीमत के हिसाब से अमजॉन प्राइम मेंबरशिप के लिए जहां पहले 179 रुपये मासिक शुल्क लगता था, उसे बढ़ाकर अब 299 रुपये कर दिया गया है। तीन महीने के प्लान के लिए यूजर्स को पहले 459 रुपये देने होते थे जिसे अब 599 रुपये कर दिया गया है।

सालाना प्लान उसी दाम पर मिलेगा

कंपनी ने सालाना प्लान में कोई बढ़ोतरी नहीं की है और ये 1,499 रुपये का ही मिलेगा, इसके अलावा प्राइम लाइट भी 999 रुपये के सालाना शुल्क पर बना हुआ है। गौरतलब है कि प्राइम मेंबर्स को प्राइम शॉपिंग, प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक, प्राइम डील्स और ऐसे ही कई अन्य फाइदे मिलते हैं। यही वजह है कि भारतीय ग्राहक अमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ाते रहते हैं। यहां यूजर्स को प्राइम रीडिंग और प्राइम गेमिंग के अलावा अमेजॉन फैमिली का फायदा भी मेंबरशिप में मिलता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article