WhatsApp Web पर आएगा नया धमाकेदार फीचर! अब चैट्स को बना सकेंगे अपनी पसंद के हिसाब से

WhatsApp Web: इस फीचर की खास बात यह होगी कि यूजर्स अलग-अलग चैट्स के लिए अलग थीम सेट कर सकेंगे। यह फीचर पहले से ही एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल ऐप पर मौजूद है।

लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी वेब यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही WhatsApp Web पर चैट थीम कस्टमाइजेशन का फीचर देखने को मिल सकता है।

​WhatsApp Web

WhatsApp Web पर आएगा नया धमाकेदार फीचर! अब चैट्स को बना सकेंगे अपनी पसंद के हिसाब से

मोबाइल के बाद अब Web पर भी मिलेगा थीम फीचर

फिलहाल Meta के इस प्लेटफॉर्म पर iOS और एंड्रॉयड यूजर्स पहले से ही चैट थीम, रंग और वॉलपेपर बदल सकते हैं। इससे चैटिंग का अनुभव ज्यादा आकर्षक और आरामदायक बनता है। अब कंपनी यही सुविधा वेब वर्जन में भी देने की तैयारी कर रही है, जिससे डेस्कटॉप यूजर्स भी अपने चैट इंटरफेस को पर्सनलाइज कर सकेंगे।

End of Feed