टेक कंपनी Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह Narzo 100 सीरीज का पहला मॉडल है, जो दमदार बैटरी और बजट प्राइस के साथ बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लंबा बैकअप देता है।
कीमत और उपलब्धता
Realme Narzo 100 Lite 5G की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है और 6GB + 128GB मॉडल 16,499 रुपये में उपलब्ध होगा।

Realme Narzo 100 Lite 5G
लॉन्च ऑफर के तहत 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह फोन 21 अप्रैल से Amazon और Realme की वेबसाइट पर Frost Silver और Thunder Black कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.8 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है। साथ ही इसमें VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है, जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होता।
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाता है।
7000mAh बैटरी बना सबसे बड़ा फैक्टर
इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह फोन एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 70 घंटे तक म्यूजिक और 34 घंटे तक कॉलिंग का सपोर्ट देता है। इसमें 15W चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
