WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी है। WhatsApp एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को मैसेज लिखना सिखाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित होगा। WhatsApp के इस नए फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर कर रहा है और जल्द ही इस रिलीज किया जाएगा।
कैसे काम करेगा व्हाटसएप का नया फीचर?
व्हाट्सएप का नया Writing Help असिस्टेंट मेटा की Private Processing तकनीक का इस्तेमाल करता है। इस तकनीक के तहत एआई से जुड़ी सभी रिक्वेस्ट्स एन्क्रिप्टेड कनेक्शंस और अनाम (Anonymous) रूटिंग के जरिए प्रोसेस होती हैं, जिससे रिक्वेस्ट और यूजर की पहचान के बीच कोई लिंक नहीं बन पाता। यह फीचर मैसेज के लिए कई सुझाव तैयार करेगा, लेकिन कंटेंट या उससे जुड़ा कोई भी डेटा स्टोर नहीं करेगा।
फीचर कैसे दिखेगा?
सामने आए स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, जब Private Processing चालू होगी, तो कुछ शब्द टाइप करने के बाद स्टिकर आइकन की जगह पेन का आइकन दिखेगा, जो Writing Help फीचर को इशारा करेगा। इस आइकन पर टैप करने पर मेटा एआई से सुझाव मिलेंगे, जो आपके टेक्स्ट के टोन, स्पष्टता और ग्रामर को बेहतर बनाएंगे। अगर यूजर आगे नहीं बढ़ता, तो मैसेज डिवाइस पर ही रहता है। केवल कन्फर्म करने पर ही मैसेज एआई प्रोसेसिंग के लिए भेजा जाता है।
इसके बाद Private Processing मैसेज का विश्लेषण करके कई सुझाव तैयार करता है और निजी तौर पर यूजर के डिवाइस पर भेजता है। Writing Help फिलहाल एक मैसेज के लिए एआई द्वारा तैयार किए गए तीन सुझाव देता है, जिनमें Rephrase, Professional, Funny, Supportive और Proofread शामिल हैं।
यूजर की मंजूरी जरूरी
रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप कभी भी यूजर की स्पष्ट अनुमति के बिना एआई से मैसेज नहीं बदलेगा या भेजेगा। Writing Help केवल चयनित मैसेज को प्रोसेस करता है, पूरी चैट को नहीं। यह फीचर वैकल्पिक है और Private Processing डिफॉल्ट रूप से बंद रहती है यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को ऐप सेटिंग्स में जाकर इसे मैन्युअली चालू करना होगा।
