WhatsApp Video Call Features: यदि आप वीडियो कॉल और मैसेजिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। व्हाट्सएप ने इस साल की शुरुआत में वीडियो कॉल के लिए स्क्रीन-शेयरिंग फीचर को शुरू किया था और अब कंपनी इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जा रही है। कंपनी अब एक नए फीचर पर काम कर रही है जो यूजर्स को वीडियो कॉलिंग के दौरान गाना सुनने और वीडियो देखने की सुविधा देता है।
WhatsApp Video Call Features
आईफोन यूजर्स को मिलेगी सुविधा
व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो आईफोन यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर करते समय अपना ऑडियो शेयर करने की अनुमति देगा। यह यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान भी वीडियो और म्युजिक ऑडियो को एक साथ सुनने की सुविधा देगा। नया फीचर यूजर्स को बोरिंग वीडियो कॉल के राहत देने में मदद कर सकता है।
जल्द होगा रोलआउट
रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप जल्द ही नए फीचर को रोलआउट कर सकता है। यह फीचर कथित तौर पर iOS वर्जन 23.25.10.72 के लिए व्हाट्सएप बीटा में देखा गया था जो TestFlight ऐप पर उपलब्ध है।
वीडियो कॉल के लिए लैंडस्केप मोड
फीचर ट्रैकर का कहना है कि यह सुविधा व्हाट्सएप वॉयस कॉल के साथ काम नहीं करेगी, और यह उन वीडियो कॉल पर भी उपलब्ध नहीं होगी जहां वीडियो डिसेबल है। बता दें कि व्हाट्सएप ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म को टक्कर देने के लिए अगस्त में वीडियो कॉल में स्क्रीन शेयरिंग का सपोर्ट जारी किया था। शेयर आइकन पर टैप करके इस फीचर तक पहुंचा जा सकता है। कंपनी ने इस फीचर को और खास बनाने के लिए वीडियो कॉल में लैंडस्केप मोड का एक्सेस देना भी शुरू कर दिया है।
