नए साल 2026 (New Year 2026) से पहले WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई नए और खास फीचर्स लॉन्च किए हैं। Meta के स्वामित्व वाला यह इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप नए साल के मौके पर अपनी अब तक की सबसे बिजी दिन के लिए तैयार है। कंपनी के मुताबिक, न्यू ईयर के दिन WhatsApp पर मैसेज और कॉल्स की संख्या साल में सबसे ज्यादा होती है, जो रोजाना के औसत 100 अरब से ज्यादा मैसेज और करीब 2 अरब कॉल्स से भी ऊपर चली जाती है। अलग-अलग देशों और टाइम जोन में रहने वाले लोग इसी दिन सबसे ज्यादा एक-दूसरे से जुड़ते हैं।
whatsapp happy new year 2026 features
वीडियो कॉल में फायरवर्क्स और कंफेटी का धमाल
नए साल 2026 के स्वागत के लिए WhatsApp ने नए वीडियो कॉल इफेक्ट्स जोड़े हैं। अब यूज़र वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर फायरवर्क्स, कंफेटी और स्टार्स जैसी एनिमेशन एक्टिवेट कर सकेंगे। ये फेस्टिव फीचर्स छुट्टियों के पूरे सीज़न में उपलब्ध रहेंगे।
2026 स्टिकर पैक और एनिमेटेड रिएक्शन
WhatsApp ने न्यू ईयर विश करने के लिए एक खास 2026 स्टिकर पैक भी पेश किया है, जिसे पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी ने एनिमेटेड कंफेटी रिएक्शन को भी वापस ला दिया है। जब कोई यूजर कंफेटी इमोजी से किसी मैसेज पर रिएक्ट करता है, तो चैट में एक खास एनिमेशन दिखाई देता है।
पहली बार स्टेटस में आए एनिमेटेड स्टिकर
WhatsApp ने पहली बार Status अपडेट्स के लिए एनिमेटेड स्टिकर पेश किए हैं। यूजर अब 2026 थीम वाला खास लेआउट चुनकर, एनिमेटेड स्टिकर के साथ न्यू ईयर विश स्टेटस शेयर कर सकते हैं।
ग्रुप चैट में न्यू ईयर प्लानिंग होगी आसान
WhatsApp ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन प्लान करने के लिए ग्रुप चैट के कुछ उपयोगी फीचर्स को भी हाइलाइट किया है। यूजर अब इवेंट बना सकते हैं और उन्हें पिन कर सकते हैं, RSVP कलेक्ट कर सकते हैं, सभी अपडेट एक ही जगह शेयर कर सकते हैं, पोल, लाइव लोकेशन और रियल-टाइम शेयरिंग, खाने-पीने या एक्टिविटी तय करने के लिए Polls फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Live Location Sharing से लोग वेन्यू तक पहुंचने और सुरक्षित पहुंचने की जानकारी दे सकते हैं। जो लोग मौके पर शामिल नहीं हो पाते, उनके लिए Voice Notes और Video Messages के जरिए रियल टाइम मोमेंट्स शेयर करना भी आसान है।
2026 में आने वाले नए WhatsApp फीचर्स
WhatsApp के हालिया बीटा अपडेट्स से 2026 में आने वाले कई नए फीचर्स की झलक मिलती है। इनमें Meta AI आधारित Imagine टूल्स: स्टेटस के लिए फोटो एडिट करना, स्टाइल लगाना, ऑब्जेक्ट हटाना और इमेज को एनिमेट करना आदि शामिल हैं। इनके अलावा नीचे बताए गए फीचर्स भी आने वाले हैं।
- यूजरनेम रिजर्वेशन सिस्टम: फोन नंबर पर निर्भरता कम होगी और इंपर्सोनेशन से बचाव मिलेगा
- एडवांस्ड चैट क्लियरिंग टूल: चुनिंदा मैसेज और मीडिया डिलीट कर स्टोरेज की जानकारी देख सकेंगे
- स्ट्रिक्ट अकाउंट सिक्योरिटी मोड: स्पैम और स्कैम से बचाव के लिए एक ही टॉगल में कई सुरक्षा फीचर्स
- ग्रुप चैट में @all मेंशन फीचर: एक साथ सभी मेंबर्स को नोटिफाई करने की सुविधा, साथ ही बड़े ग्रुप्स में कंट्रोल ऑप्शन
