अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। वॉट्सऐप एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत और सुविधा के लिए कंपनी समय समय पर नए फीचर्स और अपडेट पेश करती रहती है। अब आईफोन यूजर्स को वॉट्सऐप पर एक नया एआई फीचर मिलने वाला है। यह फीचर करोड़ों यूजर्स को चैटिंग का एक नया अनुभव देने वाला है।
आईफोन यूजर्स को दिए गए नए एआई फीचर में यूजर्स को अब डेडिकेटेड सपोर्ट चैट मिलेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अब सवालों के जवाब एआई की मदद से मिलेंगे। अब यूजर्स को किसी सवाल का जवाब तलाशन के लिए अलग से हेल्प नहीं लेनी पड़ेगी।
WhatsApp ने रोलआउट किया नया फीचर
WhatsApp ने इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर को वॉट्सऐप के लेटेस्ट iOS पर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपना वॉट्सऐप अकाउंट लेटेस्ट आईओएस पर अपडेट कर लेना चाहिए। कुछ समय पहले कंपनी ने इसका बीटा वर्जन पेश किया था लेकिन अब इसका स्टेबल वर्जन भी रोलआउट कर दिया गया है। कंपनी इसे आईफोन यूजर्स को फेज वाइज रोलआउट कर रही है।
ऐसे इस्तेमाल करें नया फीचर
अगर आप इस नए फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए वॉट्सऐप की सेटिंग में जाकर आपको हेल्प में जाना होगा। इसके बाद आपको हेल्प सेंटर पर क्लिक करना होगा। अब आपको यहां पर Contact Us का ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें। अब आपके फोन पर एक नई विंडो खुलेगी जहां से आप वॉट्सऐप के ऑफिशियल सपोर्ट अकाउंट पर जा सकते हैं।
आपको बता दें कि चैटिंग की शुरुआत में आपको एक मैसेज मिलेगा। इसमें आपको बताया जाएगा कि आपको सवालों के जवाब एआई की मदद से मिलेंगे। हर मैसेज के नीचे आपको टाइमस्टैम्प के पास एक मेटा एआई का आइकन भी मिलेगा जिससे यह पता चलता है कि यह जवाब एआई जनरेटेड है। एआई के साथ चैटिंग के दौरान आप अपने सवाल टाइप टाइप कर सकते हैं और स्क्रीनशॉट भी शेयर कर सकते हैं। वॉट्सऐप ने फिलहाल इसे iOS के लिए रोलआउट किया है लेकिन कंपनी जल्द ही एंड्रॉयड के लिए भी इसे पेश कर सकती है।
