WhatsApp का एक अकाउंट अब कई स्मार्टफोन्स में चला सकेंगे आप, कंपनी लाई यह फीचर

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2023, 04:23 PM IST

WhatsApp New Feature in Hindi: दरअसल, इस ऐप को चलाने वाले यूजर्स लंबे समय से इस फीचर की मांग कर रहे थे। वे इस फीचर के जरिए अपने फोन को चार और डिवाइसेज़ से जोड़ सकेंगे। ठीक वैसे ही जैसे आप व्हॉट्सएप को वेब ब्राउजर, टैबलेट और डेस्कटॉप पर जोड़ते हैं।

WhatsApp New Feature in Hindi: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) का एक अकाउंट अब कई स्मार्टफोन्स में चलाया जा सकेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिकी टेक कंपनी मेटा (Meta) के मालिकाना हक वाले इस मंच ने वह फीचर लॉन्च किया है, जिसके तहत यूजर्स एक खाते को एक साथ कई फोन पर चला सकेंगे।

WhatsApp New Update

1-2 नहीं बल्कि 4 डिवाइस में चलेगा एक WhatsApp अकाउंट

वॉट्सऐप की ओर से मंगलवार (25 अप्रैल, 2023) को इस बारे में बताया गया। कहा गया, “यह फीचर पूरी दुनिया में चलाना शुरू कर दिया गया है और कुछ हफ्ते में यह सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आज हम एक व्हॉट्सएप खाते को कई फोन पर एक साथ चलाने की सुविधा शुरू कर रहे हैं।”

End of Feed