Delhi Government 180 New Websites: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली सरकार की एक साथ 180 नई वेबसाइट की शुरुआत की है। इस बात जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। ट्वीट किए वीडियो के मुताबिक वेबसाइट में एक झलक में नोटिफिकेशन का पता चलेगा। साथ ही अलग-अलग न्यूज और अपडेट मिलेगा।
डिपार्टमेंट वाइज मेन्यू किया गया है क्लासिफाई
मेन्यू को हर डिपार्टमेंट के हिसाब से क्लासिफाई किया गया ताकि लोगों को जानकारी आसान तरीके से मिल सके। साथ टॉप में राइट साइड पर सर्च ऑप्टिमाइजेशन दिया गया है। जिसमें आप कई डिपार्टमेंट की साइट को टाइप करके ढ़ूंढ़ पाएंगे।
वेबसाइट के क्रैश होने की समस्या से मिलेगा छुटकारा
वीडियो में अलग डिपार्टमेंट की वेबसाइट को दिखाया गया है। पहले कई तरह की साइट पोर्टल का ज्यादा ट्रैफिक के चलते क्रैश हो जाती थी जिसे देखते सरकार इन 180 वेबसाइट की शुरुआती की है। इन वेबसाइट को कंप्यूटर के साथ मोबाइल में असानी से इस्तेमाल की जा सके उसे ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। पहले की साइट में मोबाइल पर पूरा कंटेंट नहीं आ पाता था।
केजरीवाल इस मौके पर आईटी टीम को बधाई दी। और कहा कि जो पहले कोरोना के समय वेबसाइट क्रेश हो जाती थी वो अब नहीं होंगी। सरकार अब अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस कर रही है।
