WhatsApp यूजर्स से मांग रहा उम्र की जानकारी! DPDP कानून से पहले भारत में शुरू हुआ नया टेस्ट

भारत WhatsApp का सबसे बड़ा बाजार है और देश में इसके करीब 50 करोड़ (500 मिलियन) यूजर्स हैं। ऐसे में DPDP कानून के तहत होने वाले बदलावों का असर बड़ी संख्या में भारतीय यूजर्स पर पड़ सकता है। फिलहाल कंपनी का कहना है कि उम्र बताना वैकल्पिक है और बिना उम्र की पुष्टि किए भी यूजर्स पहले की तरह WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते हैं।

भारत में WhatsApp जल्द आने वाले डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) Act के नियमों का पालन करने की तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में Meta के स्वामित्व वाले इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने भारत में यूजर्स की उम्र (Age) की पुष्टि करने के नए तरीके का परीक्षण शुरू किया है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि यह फिलहाल केवल एक टेस्ट है और यूजर्स के लिए अपनी उम्र बताना अनिवार्य नहीं है।

whatsapp age verification

क्यों मांग रहा है WhatsApp आपकी उम्र?/Photo-Wabetainfo

क्यों मांग रहा है WhatsApp आपकी उम्र?

WhatsApp के प्रवक्ता ने बताया कि भारत में लागू होने वाले Digital Personal Data Protection (DPDP) Act जैसे नए कानूनों का पालन करने के लिए कंपनी ऐसे तरीके टेस्ट कर रही है, जिनसे यूजर्स अपनी उम्र की पुष्टि कर सकें।

End of Feed