टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में इस सेटिंग को बंद रखना बढ़ा सकती है आपकी मुश्किलें, आज ही कर लें ऑन

WhatsApp में वैसे तो कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं लेकिन एक ऐसा फीचर है जिसे हर किसी को ऑन रखना जरूरी है। अगर आप गलती से भी इस फीचर को ऑफ कर देते हैं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

Image

वॉट्सऐप अपने यूजर्स को कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स देता है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

WhatsApp आज के समय में एक जरूरी ऐप्लिकेशन बन चुका है। दुनियाभर में करीब 4 बिलियन से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। वॉट्सऐप सिर्फ चैटिंग के लिए ही इस्तेमाल नहीं होता बल्कि वॉइस कॉलिंग, फोटो शेयरिंग, वीडियो शेयरिंग समेत कई सारे कामों में अब इसका इस्तेमाल होता है। डेली रूटीन के कई सारे काम में इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में इस ऐप पर डाटा सेफ्टी भी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। यही वजह है कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सेफ्टी के लिए कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स देता है।

WhatsApp में वैसे तो कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं लेकिन एक ऐसा फीचर है जिसे हर किसी को ऑन रखना जरूरी है। अगर आप गलती से भी इस फीचर को ऑफ कर देते हैं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर आपको अपने डेटा को सेफ रखना है तो आपको सिक्योरिटी फीचर्स का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो वॉट्सऐप के एक जरूरी फीचर को इग्नोर कर देते हैं जिसकी वजह से पर्सनल चैट्स खतरे में पड़ जाती है।

हमेशा ऑन रखें यह सेटिंग

आपको बता दें कि वॉट्सऐप में ‘End-to-End Encrypted Backup’ एक बेहद जरूरी फीचर है। इसे आपको हमेशा ऑन रखना चाहिए। अगर आपको नहीं मालूम है तो बता दें कि वॉट्सऐप में आने वाले मैसेज पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड होते हैं। मतलब इसे सिर्फ भेजने वाला और रिसीव करने वाला ही पढ़ सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को यह नहीं मालूम है कि चैटबैकअप के लिए आपको सिक्योरिटी फीचर ऑन करना पड़ता है।

अगर आप इस बैकअप सिक्योरिटी यानी बैकअप एन्क्रिप्शन को ऑन नहीं करते हैं तो आपकी चैट्स क्लाउड स्टोरेज पर बिना सेफ्टी के ही सेव हो जाएंगी और हैकर्स भी इसे आसानी से क्रैक कर सकते हैं। बता दें कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स की चैट बैकअप गूगल ड्राइव पर और आईफोन यूजर्स का बैकअप iCloud पर सेव होता है। ऐसे में अगर आपके फोन में यह फीचर ऑफ रहता है तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इसी समस्या से बचने के लिए वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए End-to-End Encrypted Backup फीचर पेश किया था। इस फीचर को जैसे ही आप ऑन करते हैं तो आपके चैट का बैकअप डेटा एक खास तरह के एन्क्रिप्शन लेयर से सुरक्षित हो जाता है। इसका एक फायदा यह है कि आपके बैकअप डेटा को न तो कोई और एक्सेस कर पाएगा और न ही खुद कंपनी उसे पढ़ पाएगी।

वॉट्सऐप में End-to-End Encrypted Backup

  • इस सिक्योरिटी फीचर को ऑन करने के लिए आपको पहले WhatsApp ओपन करना होगा।
  • अब आपको वॉट्सऐप पर ऊपर दिखाई देने वाले प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • नेक्स्ट स्टेप में Chats सेक्शन में जाएं और फिर Chat Backup ऑप्शन चुनें।
  • अब आपको ‘End-to-End Encrypted Backup’ का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आप जैसे ही इस पर टैप करेंगे यह ऑन हो जाएगा और साथ ही आपको इसके लिए नया पासवर्ड सेट करना होगा।
यह भी पढ़ें- Huawei ने लॉन्च किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article