चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुवावे ने अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। हुवावे का लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei Nova 16z है जिसमें आपको कम कीमत में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में मोबाइल यूजर्स को शानदार ओटीटी स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
Huawei Nova 16z को कंपनी ने इस तरह से डिजाइन किया है कि इसमें डेली रूटीन वर्क और साथ ही प्रोफेशनल वर्क दोनों ही शानदार परफॉर्मेंस मिल सके। डिवाइस को बार-बार चार्जिंग में न लगाना पड़े इसके लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया है। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Huawei Nova 16z की कीमत
Huawei Nova 16z को कंपनी की तरफ से फिलहाल अपने होम मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत Yuan 2,699 यानी लगभग 37,900 रुपये है। वहीं इसका दूसरा और अपर वेरिएंट Yuan 3,199 यानी लगभग 44,920 रुपये है। इसमें आपको स्काई व्हाइट, मदर ऑफ पर्ल और स्टारी ब्लैक कलर ऑप्शन मिलता है।
Huawei Nova 16z के स्पेसिफिकेशन्स
Huawei Nova 16z में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है जिसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 300Hz का टच सैंपलिंग रेट है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको Huawei Kirin 8020 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट दिया गया है।
Huawei Nova 16z में आपको 12GB की रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको OIS और 30x जूम क्षमता के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
