टेक एंड गैजेट्स

UPI हुआ ठीक तो Whatsapp पड़ा बीमार, इन मामलों में यूजर्स को हो रही है दिक्कत

व्हाट्सऐप को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मेटा का लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप शनिवार को भारत में कई यूजर्स के लिए डाउन हो गया। व्हाट्सएप यूजर्स को मैसेज भेजने और स्टेटस अपलोड करने में परेशानी हुई। इस आउटेज को लेकर अभी तक व्हाट्सएप की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Image

UPI हुआ ठीक तो Whatsapp पड़ा बीमार

Photo : iStock

Whatsapp Down: व्हाट्सऐप को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मेटा का लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप शनिवार को भारत में कई यूजर्स के लिए डाउन हो गया। व्हाट्सएप यूजर्स को मैसेज भेजने और स्टेटस अपलोड करने में परेशानी हुई। ऐप आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार, ''81 प्रतिशत यूजर्स ने मैसेज भेजने में परेशानी आने की शिकायत की, वहीं 16 प्रतिशत यूजर्स ने ओवरऑल ऐप एक्सपीरियंस को लेकर शिकायत दर्ज करवाई।''

फेसबुक-इन्स्टाग्राम भी पड़े स्लो?

एक्स पर एक यूजर ने कहा, "क्या यह केवल मेरे साथ ही हुआ है या आपका व्हाट्सएप भी डाउन है? मैं स्टेटस अपलोड करने की कोशिश कर रहा हूं और ऐसा करने में बहुत समय लग रहा है।" हालांकि, इस आउटेज को लेकर अभी तक व्हाट्सएप की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। कुछ यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को लेकर भी इसी तरह के आउटेज की जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की शिकायतें

एक यूजर ने पोस्ट किया, "अरे व्हाट्सएप, क्या ऐप डाउन है? मुझे मैसेज भेजने में दिक्कत हो रही है। क्या किसी और को ऐसी परेशानी हो रही है?" इस साल फरवरी के आखिर में भी व्हाट्सएप को लेकर बड़े आउटेज को रिपोर्ट किया गया था, जिसकी वजह से दुनिया भर के यूजर्स ऐप का ठीक तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। इससे पहले, शनिवार दोपहर को यूपीआई सर्विस के जरिए डिजिटल पेमेंट को लेकर भी इसी तरह की परेशानी आई थी।

UPI भी पड़ा था बीमार

लोकप्रिय सर्विस यूपीआई पर आउटेज की वजह से देश भर में लाखों लोगों को परेशानी आई। डिजिटल सर्विस को लेकर रुकावट लगभग हर ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पर देखी गई, जिसकी वजह से खरीदारी से लेकर बिल पेमेंट और बिजनेस ट्रांजैक्शन बीच में ही अटक गए। एनपीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "एनपीसीआई को वर्तमान में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से यूपीआई लेनदेन में बाधा आ रही है।" एनपीसीआई की ओर से आगे कहा गया, "हम इस परेशानी को लेकर काम कर रहे हैं और आपको अपडेट करते रहेंगे। यूजर्स को हो रही असुविधा के लिए हमें खेद है।" हालांकि, कुछ समय बाद यूपीआई सर्विस की परेशानी खत्म हो गई।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article